प्लानर ने बताईं अनुष्का और विराट की शादी के अंदर की बातें, जानिए मेहमानों को क्या मिला गिफ्ट

इटली के टस्कनी में 11 दिसंबर को परिणय सूत्र में बंधे विराट अनुष्का की वेडिंग प्लानर देविका नारायण ने इस सेलिब्रिटी कपल की शादी को लेकर कई खुलासे किए हैं। बीबीसी के बातचीत में उन्होंने बताया कि मौसम के कारण यहां थोड़ी मुश्किलें आई थीं। इटली के शानदार रिजॉर्ट बोर्गो फिनोशिएटो में दोनों ने शादी की थी। यह दुनिया के सबसे महंगे होटलों में से एक है। वेडिंग प्लानर्स ने बताया कि दोनों की शादी में कोई आपदा भरा लम्हा नहीं आया, लेकिन जल्दबाजी में शादी होने के कारण थोड़ा डर हम सभी को लग रहा था। देविका ने कहा कि इटली में बहुत ठंड पड़ रही है और कोई इस मौसम में यहां शादी नहीं करता। शादी की सुबह जब हम उठे तो चारों तरफ सफेद नजारा और ओस पड़ रही थी। 10 बजे तक भी पानी जमा हुआ था और 12 बजे यह टपकने लगा। इसके बाद बाहर होने वाले फंक्शंस अंदर शिफ्ट किए गए। देविका ने रॉबिन वेणु उथप्पा, दिनेश कार्तिक व अन्यों के साथ मिलकर इस सेलिब्रिटी कपल की शादी कराने में अहम भूमिका निभाई।

न्यूज चैनल से बातचीत में देविका ने बताया कि इस अनुष्का के साथ काम करना कैसा रहा। उन्होंने कहा, जब मैं दोनों (विराट-अनुष्का) से मिली तो मैं अनुष्का को बतौर दुल्हन समझा रही थी और तभी उन्होंने कहा, तुम्हें हुआ क्या है? मैंने कहा, मुझे अपने आपको संभालना है, ताकि मैं तुम्हारा नाम कहीं न लूं। देविका ने कहा, अनुष्का आम भारतीय दुल्हनों जैसी हैं और इसकी मैंने उम्मीद नहीं की थी। हर फैसले में वह आगे रहती थीं। यह सब उनका ही आइडिया था और हमने सिर्फ उसकी प्लानिंग की। देविका ने कहा, समारोह भी आम भारतीय शादियों की तरह था। पहले दिन वेलकम लंच और संगीत हुआ। दूसरे दिन मेहंदी कार्यक्रम हुआ। रात में बोनफायर होना था, लेकिन बारिश पड़ गई। हम सभी एक विशाल कैम्प फायर के आसपास घूम रहे थे। वहां कैराओके भी चल रहा था और हर कोई गाना गा रहा था।

शादी-समारोह में आने वाले लोगों को तोहफा क्या मिला, इस पर देविका ने बताया कि विराट-अनुष्का दोनों धार्मिक लोग हैं। मैं नहीं जानती कि कितने लोग यह जानते हैं लेकिन वे सब कुछ विकास और समृद्धि के विचार के आसपास करना चाहते थे। इस कारण पूरा वेन्यू ऊंचे गार्डन की तरह था। उन्होंने कहा, विराट-अनुष्का रूमी और उनकी कविताओं के बहुत बड़े फैन हैं, इसलिए उनकी कविताओं कलेक्शन बतौर रिटर्न गिफ्ट दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *