फिर विवादों में सलमान के बॉडीगार्ड शेरा, महिला को धमकी देने का आरोप

‘दबंग’ एक्टर सलमान खान आए दिन सुर्खियों में रहते हैं वहीं उनसे जुड़े लोगों की खबरें भी आती रहती हैं। इसी के साथ ही एक बार फिर से सलमान खान के बॉडीगार्ड लाइमलाइट में आ गए हैं। सलमान के बॉडीगार्ड शेरा के खिलाफ एक महिला ने शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि सलमान के बॉडीगार्ड ने उन्हें दडराया धमकाया और प्रताड़ित किया है।

इसके चलते शबनम शेख नाम की महिला ने बॉडीगार्ड शेरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। वहीं महिला का आरोप यह भी है कि उन्होंने महिला को जुबैर खान वाले केस में सेटलमेंट करने को कहा। बॉलावुड लाइफ डॉट कॉम के अनुसार, महिला ने मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में एफआर्आर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला अंडर सेक्शन 509 के तहत दर्ज कर लिया है।

आपको बताते चलें, सलमान के साथ रहते हुए शेरा को करीब दो दशक हो गए हैं। वहीं शेरा और सलमान के संबंध काफी अच्छे हैं। शेरा सलमान के लिए सिर्फ बॉडीगार्ड ही नहीं हैं। सलमान उन्हें अपनी फैमिली मेंबर की तरह ट्रीट करते हैं। आपको ये भी बताते चलें कि इससे पहले भी सलमान के बॉडीगार्ड शेरा के खि‍लाफ पुलिस शि‍कायत दर्ज हुई है। इस मामले से पहले भी शेरा पर मारपीट करने और बंदूक से धमकाने का आरोप लगा था। सलमान के बॉडीगार्ड पर की गई FIR की कॉपी:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *