फेसबुक लाइव कर शख्स ने प्रेमिका के साथ बनाए शारीरिक संबंध, महिला ने लगाया शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप

केरल पुलिस ने लाइव सेक्स करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। 23 वर्षीय इस व्यक्ति का एक महिला के साथ अफेयर चल रहा था। महिला के साथ संबंध बनाते समय इस व्यक्ति ने फेसबुक लाइव कर दिया, जिसके बाद से ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस आरोपी की पहचान लीनू के रूप में हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस जोड़ों ने जानकर फेसबुक लाइव कर अपना सेक्स वीडियो बनाया लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि महिला को आरोपी के द्वारा वीडियो बनाने का पता नहीं था।

नेडुंकंडम के एक हॉटल में काम करने वाली पीड़ित महिला ने लीनू के खिलाफ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शरीरिक संबंध बनाए। मातृभूमि की रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने महिला की मर्जी से यह वीडियो बनाया था। अब महिला आरोपी पर रेप का आरोप लगा रही हैं जिसके बाद ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह मामला रिवेंज पोर्न का है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाने में लगी है। एक पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उन्हें आरोपी के फोन से महिला और उसके और भी कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं।

पुलिस के अनुसार दोनों ने इस तरह के वीडियो पहले भी बनाए है इसलिए फेसबुक लाइव होने के पीछ जरुर कोई कारण है कि क्यों उसने फेसबुक लाइव होकर यह वीडियो बनाया। पुलिस के अनुसार लीनू ने इस घटना को गुस्से में आकर बदला लेने के लिए अंजाम दिया है। इंडिया टुडू के अनुसार महिला शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है लेकिन वह अपने पति के साथ काफी समय से नहीं रह रही। आरोपी लीनू के साथ महिला का पिछले छह महीने से अफेयर चल रहा था

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *