बाहुबली को पछाड़ ये साउथ फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, तोड़े सारे रिकॉर्ड

साउथ फिल्में पहले से ही दर्शकों के सर चढ़कर बोलती हैं। रजनीकांत, नागाअर्जुन, अजित और प्रभास जैसे अभिनेताओं की फिल्में बॉक्स अॉफिस पर आते ही छा जाती हैं।

एस.एस. राजामौली निर्देशित फिल्म बाहुबली-2 ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाल मचाया कि वह एक लैंडमार्क बन गई है। अब साउथ की एक और फिल्म धमाल मचा रही है।

साउथ इंडियन फिल्मों का क्रेज पूरी दुनिया के फैंस को रहता है। दमदार एक्शन और कड़क एक्टिंग की बदौलत आज इस फिल्म इंडस्ट्री ने अलग मुकाम हासिल किया है।

इस शुक्रवार रिलीज हुई सुपरस्टार अजीत कुमार की तमिल फिल्म ‘विवेगम’ चेन्नई में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय भी हैं। विवेक फिल्म में विलेन के किरादर में हैं।

कमाल की बात तो ये है कि इसने सबसे बड़ी हिट फिल्म बाहुबली-2 तक को पछाड़ दिया है। फिल्म को देखने के लिए फैंस रात के ढाई बजे भी पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *