बीएचयू की लड़कियों पर लाठीचार्ज: दिग्विजय सिंह ने इशारों में बीजेपी पर साधा निशाना

बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में गुरुवार को हुई कथित छेड़खानी के विरोध में धरना प्रदर्शन के बाद लड़कियों पर पुलिस के लाठीचार्ज से मामला बिगड़ गया। सोशल मीडिया पर विभिन्‍न राजनैतिक दलों व सामाजिक संगठनों के अलावा, सामान्‍य नागरिक भी अपना गुस्‍सा जाहिर कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी के महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी इशारों में भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। हालांकि दिग्विजय सिंह को ही लोग भला-बुरा कहने लगे। देखते ही देखते दिग्विजय सिंह ट्रोल होने लगे। दरअसल हुआ ये कि बीएचयू में लड़कियों पर लाठीचार्ज को लेकर दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा- हम हिन्दू तो नवरात्रि में कन्या भोज कराते हैं उनके पैर छूते हैं दान देते हैं, यह हिंदुओं का धर्म है और परम्परा है।

दिग्विजय सिंह का ये ट्वीट देख लोगों ने उन्हीं की क्लास लगाना शुरू कर दिया। लोग लिखने लगे कि तुम वहीं हिंदू हो ना जो सड़क पर खुलेआम गौमाता को मार कर खा गए। वहीं कुछ लोग दिग्विज सिंह पर बेहद निजी हमले करने लगे। देखिए किस तरह से दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर उन्हें ट्रोल किया गया।

आपको बता दें कि शनिवार रात पूरा बीएचयू परिसर छावनी में तब्दील हो गया। शनिवार की रात कुलपति आवास के पास पहुंचे छात्र और छात्राओं पर विश्वविद्यालय के सुरक्षार्किमयों ने लाठी चार्ज कर दिया जिसमें कुछ विद्यार्थी घायल हो गए। छात्राओं का कहना है कि पुलिस ने उन पर भी लाठी चार्ज किया। इसके बाद छात्रों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने सुरक्षार्किमयों पर पथराव शुरू कर दिया। सभी विद्यार्थी संस्थान में बृहस्पतिवार को हुई कथित छेड़खानी के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि कुलपति ने हालात के मद्देनजर तत्काल प्रभाव से विश्वविद्यालय को दो अक्तूबर तक बंद रखने का ऐलान किया है। उन्होंने घटना की जांच के लिए एक समिति का गठन भी किया है। उन्होंने कहा कि कुछ बाहरी अराजक तत्व हैं जो छात्राओं को आगे कर संस्थान की गरिमा को धूमिल करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *