बीजेपी विधायक संगीत सोम पर 43 लाख रुपए ठगने का आरोप

भाजपा विधायक और अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले संगीत पर गंभीर आरोप लगा है। सोम पर उनकी ही पार्टी के एक नेता संजय प्रधान ने काम दिलाने के नाम पर ठगने का आरोप लगाया है। शख्स का कहना है कि मेरठ में सरकारी कॉलेज के ठेका दिलवाने के नाम पर विधायक ने 43 लाख रुपए की मांग की थी। उसने तीन किश्तों में रकम अदा भी की। इसके बाद भी ठेका नहीं तो मिला तो पैसा वापस नहीं किया गया। बाद में तंग आकर पीड़ित ने अब मामले की शिकायत एसएसपी से की है। मामले की गंभीरता को देखते को जांच के आदेश दिए गए हैं।

बता दें कि संजय मेरठ घाट गांव के प्रधान हैं जो रात के समय एसएसपी ऑफिस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस के समक्ष लिखित में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने सरधना सीट से भाजपा विधायक संगीत सोम पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मेरठ के दादरी में सरकारी कॉलेज बनाने का ठेका दिलाने की एवज ने सोम ने 43 लाख रुपए की मांग की थी। रकम भी दी गई। किश्तों में रकम एक बार उनके पीए और एक उनके भाई को जबकि तीसरी बार एक होटल के मालिक को दी गई। पीडब्ल्यूडी और अन्य विभाग में ठेकेदारी का काम भी करने वाले संजय के मुताबिक विधायक ने खुद फोन करके रकम देने के लिए कहा था। ठेका ना मिलने पर विधायक के गुर्गे शख्स को टालने लगे।

रिपोर्ट के मुताबिक एसएसपी ने मामले को गंभीरता लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। इसकी जांच खुद एसपी देहात राजेश कुमार करेंगे। शिकायत में सच्चाई सामने आने पर विधायक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। बता दें कि भाजपा विधायक सोम इससे पहले भी पैसों के लेन-देन के आरोप में फंस चुके हैं। वह कई बार विवादित बयान भी दे चुके हैं। कई मामलों में वह खुद पार्टी के खिलाफ नजए आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *