बैकलेस ब्लाउज वाली महिलाओं को बनाता है निशाना, फिर पोस्ट करता है विडियो-तस्वीरें, हजारों में फॉलोअर्स!

इन दिनों सोशल मीडिया पर सेक्सुअल हरैस्मेंट के खिलाफ hashtag #MeToo नाम का कैंपेन चलाया जा रहा है। इस कैंपेन के तहत फेसबुक पर महिलाओं से एक मेसेज #MeToo के साथ कॉपी-पेस्ट करने को कहा जा रहा है। इस कैंपेन की शुरुआत अमेरिकन ऐक्ट्रेस ऐलिसा मिलानो ने की थी, जो देखते ही देखते पूरी दुनिया में मशहूर हो गया। खासतौर पर भारत की महिलाएं इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। एक तरफ जहां महिलाएं सेक्सुअल हरैस्मेंट के खिलाफ यह कैंपेन चला रही है तो दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी हैं जो महिलाओं पर धौंस जमाना अपनी शान समझते हैं। ऐसा ही एक मामला मुंबई से आया है। जहां एक सिरफिरा महिलाओं की पीठ छूने का वीडियो बनाता है। इतना ही वह इन वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी करता है। अंगद गुमुराजू नाम के एक फेसबुक यूजर ने हाल ही में इस शख्स के बारे में बताया है। अंगद ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि जब वह ऑनलाइन ब्लाउड डिजाइन सर्च कर रहे थे तब उन्हें इस प्रोफाइल की जानकारी मिली।

हैरान करने वाली बात यह है कि विनय नायर नाम का यह शख्स अब तक 63 महिलाओं के साथ ऐसा कर चुका है। इस शख्स का दावा है कि वह 100 महिलाओं के साथ ऐसा करेगा और अभी वो अपने टारगेट से 37 नंबर दूर है। इस शख्स को बैकलेस ब्लाउज पहनने वाली महिलाएं बेहद पसंद हैं। वह लगातार अपने अकाउंट पर इस तरह की वीडियो अपलोड करता है। इतना ही उसके फॉलोअर्स संख्या भी 1,744 है जो कि यह दर्शाता है कि ऐसे लोगों को सपोर्ट करने वालों की भी कोई कमी नहीं है।

इसने अपना पहला वीडियो साल 2015 में अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपलोड किया गया था। सोशल मीडिया पर इस शख्स को लेकर लोग काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने मुंबई पुलिस को ट्वीट करते हुए लिखा कि इस तरह के शख्स को तुरंत ही जेल में डाल देना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *