ब्रेट ली समेत क्रिकेट वर्ल्ड के टॉप 10 गेंदबाज, जिनकी रफ्तार के आगे कांपते थे बल्लेबाज

Shoaib Akhtar

1. शोएब अख्तर : 2003 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने न्यूलैंड्स के खिलाफ सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। शोएब ने इस मैच में (161.3 किलोमीटर प्रति घंटा) के हिसाब से गेंद फेंकी थी। इसे आज भी दुनिया की सबसे तेज फेंका हुआ गेंद माना जाता है। (फोटो सोर्स- इंडियन एक्सप्रेस)

 

brett lee

2. ब्रेट ली : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली की गेंदों की रफ्तार इतनी होती थी कि वह पलक झपकते ही बैट्समेन की गिल्लियां उड़ा देते थे। ब्रेट ली बाउंसर्स से के लिए जाने जाते थे। साल 2005 में नेपियर में हुए मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ ब्रेट ली 161.1 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार की गेंद फेंकी थी। (फोटो सोर्स- इंडियन एक्सप्रेस)

 

Shaun Tait

3. शॉन टेट : ब्रेट ली की तरह शॉन टेट भी अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। शॉन टेट लगातार टीम में भले ही नहीं रहे हों लेकिन जितने ही मैच उन्होंने खेले अपनी गेंदबाजी से विरोधी बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। इंग्लैंड के खिलाफ टेट ने 161.1 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। (फोटो सोर्स- इंडियन एक्सप्रेस)

 

  • Jeffrey Thompson4.जेफरी थॉम्पसन : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेफरी थॉम्पसन भी अपनी रफ्तार के लिए जाने जाते थे। 1976 में गेंदबाजी की रफ्तार से जुड़े एक अध्ययन के दौरान नेट पर गेंदबाजी करते हुए जेफरी ने 160.6 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से गेंद फेंकी थी। (फोटो सोर्स- यू-ट्यूब)

Andy Roberts

5. एंडी रॉबर्ट्स : वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज एंडी रॉबर्ट्स ने 1975 में डब्ल्यूएसीए में हुए मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 159.5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। (फोटो सोर्स- इंडियन एक्सप्रेस)

 

  • Fidel Edwards6. फिडेल एडवर्ड्स : वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज फिडेल एडवर्ड्स 2003 में खेले गए अपने डेब्यू मैच में ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ 157.7 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।

Mitchell Johnson

7. मिशेल जॉनसन : ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने मेलबोर्न में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान इंग्लैंड के विरुद्ध 156.8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। (फोटो सोर्स- इंडियन एक्सप्रेस)

 

Muhammad Sami

8. मोहम्मद सामी : पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद सामी भी अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते रहे हैं। 2003 शारजाह में सामी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 156.4 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। (फोटो सोर्स- इंडियन एक्सप्रेस)

 

Shane Bond

9. शेन बॉन्ड : न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड को आज भी उनकी टीम मिस करती हैं। बॉन्ड की रफ्तार न्यूजीलैंड टीम के दूसरे गेंदबाजों के मुकाबले काफी अधिका हुआ करती थी। बॉन्ड ने भारत के खिलाफ 2003 में 156.4 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। (फोटो सोर्स- इंडियन एक्सप्रेस)

 

  • Dale Steyn10. डेल स्टेन : साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन अपनी रफ्तार की कहर से काफी बल्लेबाजों के पसीने छुड़ा चुके हैं। पिछले कुछ सालों से वह नंबर एक टेस्ट बॉलर के स्थान पर भी कायम थे। 2010 में खेले जा रहे आईपीएल मैच के दौरान उन्होंने कोलकता के खिलाफ 156.2 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। (फोटो सोर्स- इंडियन एक्सप्रेस)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *