भगवान विष्णु से जुड़ा है केले का पेड़, पूजा से धन प्राप्ति की है मान्यता

हिंदू धर्म में केले के पेड़ को बहुत ही पवित्र बताया गया है। केले का पेड़ भगवान विष्णु को समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि केले के पेड़ में ही विष्णु जी का वास है। केले के पेड़ की पूजा से जीवन में सुख शांति आने की मान्यता है। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम पूर्ण संबंध बना रहता है और लोग एक-दूसरे की काफी मदद करते हैं। इसके अलावा केले के पेड़ की पूजा से धनलाभ होने की भी बात कही गई है। दरअसल गुरु वृहस्पति को भगवान विष्णु का ही स्वरूप माना जाता है। और कुंडली में वृहस्पति ग्रह के सही दशा में होने से धनलाभ के अवसर बनते हैं। इसलिए गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने पर विशेष जोर दिया जाता है।

गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने से व्यक्ति की कुंडली में उसका वृहस्पति ग्रह मजबूत होता है। ऐसी दशा में व्यक्ति की शादी के योग बनते हैं। इसके साथ ही उसकी शादी में आने वाली रुकावटें भी दूर हो जाती हैं। इसीलिए कुंवारे लोगों को केले के पेड़ की पूजा करने की बात कही जाती है। इसके साथ ही केले के पेड़ की पूजा से घर में खुशियां आती हैं। परिवार के सदस्यों में खुशखबरी सुनने को मिलती है और व्यवसाय में लाभ हासिल हो सकता है।

केले के पेड़ की पूजा करते समय कुछ बातों का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए। हल्दी की गांठ, चने की दाल और गुड़ केले के पेड़ को समर्पित करना चाहिए। इससे विष्णु जी काफी प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा आपको अक्षत और पुष्प जैसी मंगल चीजों को भी चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि घर के आंगन में स्थिति केले के पेड़ की पूजा ना करें। ऐसा करने को शुभ नहीं बताया गया है। इस प्रकार से गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करके आप विष्णु जी का आशीर्वाद पा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *