भगवान शिव का सावन के महीने से क्या है कनेक्शन, जानिए

सावन के महीने में दुनियाभर में फैला हिंदू समुदाय भगवान शंकर की पूजा करता है। कहते हैं कि सावन में शिव जी की पूजा करने से वे अति शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों का मनोकामनाएं पूरी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिव जी का सावन से क्या कनेक्शन है? आखिर सावन के महीने में ही क्यों शिव जी की पूजा की जाती है? आज हम आपको इसी बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। इसके पीछे एक बड़ी ही दिलचस्प पौणारिक कथा है। यह कथा समुद्र मंथन से जुड़ी हुई है। कहते हैं कि समुद्र मंथन से निकले विष का शिव जी ने पान कर लिया था। इससे उनका शरीर बहुत ही ज्यादा गर्म हो गया था जिससे शिव को काफी परेशानी होने लगी थी।

ऐसा बताया जाता है कि शिव जी के शरीर की गर्मी को दूर करने के लिए इंद्र जी ने उपाय निकाला था। इन्द्र ने जमकर बारिश करवाई थी। कहते हैं कि यह घटनाक्रम सावन के महीने में हुआ था। इस प्रकार से शिव जी ने विष का पान करके सृष्टि की रक्षा की थी। तभी से यह मान्यता है कि सावन के महीने में शिव जी अपने भक्तों का कष्ट अति शीघ्र दूर कर देते हैं। माना जाता है कि सावन के महीने में सच्चे मन से शिव की प्रार्थना करने पर अवश्य ही उनकी कृपा बरसती है।

बता दें कि सावन के महीने को लेकर कई तरह की अफवाहें भी फैली हुई हैं। कुछ लोग कहते हैं कि शिव जी ने सावन में खूब सारा नशा किया था। और इसी आधार पर बहुत सारे लोग आज भी सावन में काफी नशा करते हैं। लेकिन जानकारों का मानना है कि शिव जी के सावन में नशा करने की बात पूरी तरह से गलत है। और उनके नाम पर ऐसा करना पाप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *