भारत में छक्‍के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा, जानते हैं पहले पर कौन है?

मोहाली में रोहित शर्मा ने बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे डे-नाइट मुकाबले में 16वां शतक जड़ा। उन्होंने मैच में 208 रनों की धुआंधार पारी खेली, जिसमें 12 छक्के और 13 चौके लगाए। वह इस मैच में ताबड़तोड़ छक्के जड़ कर भारत में छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर आ गए। रोहित ने वनडे फॉर्मेट में यह कारनामा कर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा। जबकि, इस मामले में पहले नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी अभी भी बने हुए हैं। रोहित रिकॉर्ड में 72 छक्कों के साथ दूसरे पायदान पर हैं। वहीं, सचिन 71 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। जबकि, धोनी 119 छक्कों के साथ नंबर पर जमे हुए हैं। रोहित धोनी से इस रिकॉर्ड में अभी 37 छक्के पीछे हैं। आगे इस मामले में युवराज सिंह का नाम है। 65 छक्कों के साथ वह चौथे स्थान पर हैं और सौरव गांगुली 58 छक्कों के साथ पांचवें नंबर पर काबिज हैं। ये रिकॉर्ड इन खिलाड़ियों ने भारतीय जमीन पर बनाए हैं।

ये रहे भारत की ओर से वनडे मैचों में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी –

Umang Pabari

@UPStatsman

Most sixes for India in ODIs:

208 – MS Dhoni
195 – Sachin Tendulkar
189 – Sourav Ganguly
155 – ROHIT SHARMA*
153 – Yuvraj Singh #INDvSL

बता दें कि विराट कोहली की इटली में 11 दिसंबर को अनुष्का शर्मा से शादी हुई है। ऐसे में वह टीम का हिस्सा नहीं है। विराट की गैर-मौजूदगी में रोहित ही टीम की कमान संभाल रहे हैं। भारत और श्रीलंरका के बीच हुए इस मैच में लंका ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *