मंत्री ने दी यूपी की हार पर सलाह तो मुरली मनोहर जोशी ने दिया करारा जवाब

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी उम्र में भले ही काफी बड़े हों। लेकिन उनके तेवर किसी नौजवान से कम मालूम नहीं पड़ते हैं। हाल ही में इस बात की बानगी राजधानी दिल्ली में देखने को मिली। उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में हुई भाजपा की हार पर एक मंत्री ने उन्हें चुप रहने की सलाह दी, जिस पर भाजपा नेता ने करारा जवाब दिया। इतना जोरदार कि केंद्रीय मंत्री ने उनके सामने से खिसकने में ही अपनी भलाई समझी। 84 वर्षीय जोशी कानपुर नगर से सांसद हैं। वह पार्टी में मार्गदर्शक मंडल के सदस्य भी हैं। आपको बता दें कि यूपी में गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों के लिए उपचुनाव हुए थे। बुधवार (14 मार्च) को हुई मतगणना में समाजवादी पार्टी (सपा) ने दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज की। ये दोनों ही लोकसभा सीटें भाजपा के लिए बेहद खास रही हैं। गोरखपुर में 47.45 फीसद मतदान हुआ, जबकि फूलपुर में 37.39 फीसद लोगों ने वोट डाले। 2014 में इन दोनों ही सीटों पर भारी अंतर से भाजपा ने विजय हासिल की थी।

जोशी से जुड़ा यह ताजा मामला गुरुवार (15 मार्च) का है। वह नई दिल्ली स्थित संसद भवन से बाहर निकल कर आ रहे थे। अचानक उनके सामने कुछ लोग कर आकर पहुंचे थे। वे हाल ही में उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनावों के नतीजों पर भाजपा नेता की प्रतिक्रिया जानना चाह रहे थे। जोशी ने पहले तो हल्की सी मुस्कान दी। लेकिन जैसे ही भाजपा नेता को यह महसूस हुआ कि उन पर जवाब देने के दबाव बनाया जा रहा है, तभी वहां नजदीक से केंद्रीय मंत्री गुजर रहे थे।

मंत्री की इसी दौरान जोशी पर नजर पड़ी। वह फौरन भाजपा नेता के पास पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता पूछे गए सवालों पर नाराज न हों, बल्कि वे इसके बजाय उनके जवाब दें। जोशी ने इसी पर उस पर केंद्रीय मंत्री को दुरुस्त किया। कहा, “मैं आपसे उम्र और अनुभव, दोनों ही चीजों में काफी बड़ा हूं।” यह सुनते ही उस मंत्री की बोलती बंद हो गई और वह फौरन वहां से रफूचक्कर हो गए। यह मंत्री महाराष्ट्र के नामी नेता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *