मदर्स डे पर Google ने मां को दिया सम्मान, बनाया स्पेशल डूडल

Google Doodle mother’s day: मां, मम्मी, अम्मी, माई, मइया, माता और ना जाने कितने नामों से दुनिया में मां को बुलाया जाता है। बच्चे के लिए मां का प्यार सदा ही निश्छल और निर्मल रहा है। सारे प्यार की परिभाषाएं बदल जाए, बच्चे के लिए मां के प्यार कभी नहीं बदलता। इसमें रत्ती भर भी कमी-बेशी नहीं होती है। मां की इस भावना को गूगल ने आज सम्मान दिया है। गूगल ने होम पेज पर मासूमियत से भरी एक प्यारा डूडल बनाया है। गूगल के होम पेज पर एक मादा डायनासोर अपने बच्चे के साथ दिखाई गई है। इन डायनासोर के साथ रंग बिरंगे छाप भी है। दरअसल इस चित्र में दिखाया गया है कि एक मां अपने बच्चे को गाइड करने के लिए हमेशा उसके साथ रहती है। दुनिया की तकलीफों और दुश्वारियों से बचाने के लिए हर कुर्बानी देकर भी वह खुद को तत्पर रखती है। अगर किन्ही हालत में वह उसके साथ प्रत्यक्ष रूप में ना भी रहे तो भी मां अपने बच्चे को लेकर उसके लिए फिक्रमंद रहती है। दुनिया की हर सृष्टि में मां और बच्चे को एक साथ देखना, मां के प्यार और बच्चे की किलकारी को एहसास करना बहुत प्यारा अनुभव है।

बता दें कि दुनिया के कई देशों में मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। मदर्स डे को पहली बार अमेरिका में मनाया गया था, फिर दुनिया के कई देशों ने इसे अपनाया। हालांकि दुनिया में अलग-अलग तारीख को भी मदर्स डे मनाया जाता है। मदर्स डे को आधुनिक विश्व में पहली बार 1908 में मनाया गया था। तब अन्ना जारविस ने वेस्ट वर्जिनिया के एक चर्च में अपनी मां के लिए मेमोरियल सर्विस रखा। दरअसल वो अपने एक खास दिन पर अपने मां को सम्मान देना चाहती थीं। उनका मानना था कि एक बच्चे के लिए मां जितना करती हैं, उससे ज्यादा कोई नहीं कर सकता है।

मदर्स डे के इस मौके पर हमारी ओर से भी आप सभी को शुभकामनाएं। मां की तारीफ में हमारे साहित्य में भी कई रचनाएं रची गईं है। जहां मां को भगवान के बराबर दर्ज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *