महाराष्ट्र: मोदी और कर्जमाफी चूने से लिखकर किसान ने की आत्महत्या

देश भर में किसान आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या कर रहे हैं। हाल ही में विभिन्न राज्यों सरकार द्वारा बांटे गए कर्जमाफी के चैक भी एक क्रूर मजाक बन कर रह गए हैं। किसानों की आत्महत्या से जुड़ा नया मामला महाराष्ट्र में सामने आया है। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक 45 वर्षीय किसान ने कर्ज ना चुका पाने के कारण आत्महत्या की है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार टिटवाली गांव के रहने वाले किसान प्रकाश मनगांवकर ने पिछले शनिवार को पेड़ से लटक कर अपनी जान दे दी। खबर के अनुसार प्रकाश ने आत्महत्या की जगह पर चूने से पत्तों पर मोदी सरकार और कर्ज माफी लिखा था। प्रकाश के पास 2.5 हेक्टेयर जमीन थी।

प्रकाश खेती के लिए एक ट्रक खरीदा था जिसके लिए उन्होंने लोन लिया था। पिछले साल ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया और लोन के पैसा बकाया रह गया।। उन पर अभी 2.68 लाख रुपये कर्ज बाकी था इसके इसके अलावा कृर्षि कार्य के लिए लिया गया 1.25 लाख रुपये का कर्ज भी बाकी था। ये पैसा ना चुका पाने के कारण ही प्रकाश ने ये कदम उठाया। मृतक किसान प्रकाश के परिवार में उनकी मां, पत्नी और बेटा-बेटी रह गए हैं।

वहीं भाजपा सांसद नाना पटोले ने सोमवार 18 सितंबर को गांव पहुंचकर मृत किसान के परिवार से मिले। उन्हें राज्य की भाजपा सरकार की अलोचना करते हुए देवेंद्र फडणवीस सरकार को लेकर कहा कि उनके आने के बाद राज्य में किसान आत्महत्या में इजाफा हुआ है। अगर किसानों का आत्महत्या नही रुकी तो वो संसद से इस्तीफा भी देने को तैयार है। मोदी सरकार ने किसान आत्महत्या एक बड़़ी चुनौती बनी हुई है। सरकार कई वादों और भरोसों के बावजूद देशभर में हो रही किसान आत्महत्या को रोकने में कामयाब नहीं हो पाई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *