महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा ने इस तरह मनाया रिपब्लिक डे, फोटो देख झूम उठे फैंस

देशभर के लोगों ने शुक्रवार को बहुत ही उत्साह के साथ 69वां गणतंत्र दिवस मनाया। वहीं इस मौके पर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनीं। ट्विटर पर धोनी की लाडली जीवा की कुछ फोटो शेयर की गई हैं, जिनमें वे अपने छोटे से हाथ में तिरंगा लिए गणतंत्र दिवस मनाते हुए दिख रही हैं। इन तस्वीरों में जीवा बहुत ही सुंदर और क्यूट लग रही हैं। वैसे तो जीवा अक्सर ही अपनी क्यूटनेस को लेकर मीडिया की सुर्खियों में छाई रहती हैं लेकिन गणतंत्र दिवस वाली तस्वीर को ट्विटर यूजर्स काफी पंसद कर रहे हैं।

26 जनवरी, 2018 का दिन धोनी के लिए भी बहुत खास था क्योंकि खेल के क्षेत्र में खिलाड़ी के योगदान के लिए दिए जाने वाले प्रतिष्ठित पुरस्कार पद्मभूषण से उन्हें सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पाने के बाद धोनी ऐसे 11वें क्रिकेटर बन गए हैं जिन्हें उनकी खेल प्रतिभा और योगदान के लिए अवॉर्ड दिया गया है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जीवा की गणतंत्र दिवस वाली तस्वीर पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ने लिखा “धोनी की खुशी और गर्व करने के लिए पहले से उनके पास सुंदर और क्यूट अवॉर्ड है, इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह हमारी प्यारी छोटी सी परी जीवा है। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।”

एक ने लिखा “छोटे हाथ, छोटा झंडा, गणतंत्र दिवस मनाते हुए जीवा।” जीवा इतनी क्यूट हैं कि उनकी क्यूटनेस के यूजर्स कायल हैं। हाल के दिनों में धोनी और जीवा की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इससे पहले जीवा और धोनी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें जीवा क्रिसमस का गाना गाती हुई दिखाई दी थीं। वहीं एक बार धोनी अपनी बेटी के स्कूल में वार्षिक समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे, जहां पर जीवा उन्हें बहुत ही क्यूट तरीके से अपने दोस्तों से मिलाती हुई दिखाई दी थीं। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *