मां से रेप की कोशिश, रोका तो कर दिया मर्डर

मध्य प्रदेश पुलिस ने हत्या के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। शख्स पर आरोप है कि उसने अपनी मां के साथ रेप की कोशिश की और विरोध करने पर हत्या कर दी। घटना मुरैना जिले के कैलारस की है। सात अक्टूबर को इस घिनौने अपराध को अंजाम देने वाले आरोपी सूरज मित्तल (24) को पुलिस ने सोमवार (9 अक्टूबर) को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि नशे की हालत में सूरज ने अपनी के सिर पर बड़े पत्थर से हमला किया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला के शव को बरामद कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार फोरेंसिक अधिकारियों का दावा है कि बलात्कार की कोशिश के बाद महिला की हत्या की गई। जिसका महिला ने सख्ती से विरोध किया था।

खबर के अनुसार महिला की हत्या को लेकर पुलिस को उसके बेटे सूरज पर शक हुआ। मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि सूरज नशा करता था। सूरज की मां लक्ष्मी के पति की आठ साल पहले ही मृत्यु हो चुकी है। लक्ष्मी तब  से अपने बेटे के साथ रह रही थीं। वहीं पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने घर के भीतर से शोर-शराबे की आवाज सुनी थी। इसपर पुलिस को स्थानीय अपराधियों पर शुक हुआ। लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद सूरज ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया।

आरोपी ने स्वीकार किया कि नशे की हालात में उसने मां का बलात्कार करने की कोशिश की और बाद में हत्या कर दी। हत्या के बाद सूरज सोने चला गया। मुरैना के एसपी एपी सिंह ने स्थानीय मीडिया को बताया कि खून से सने कपड़े और अन्य सबूतों को जब्त कर लिया गया है। आरोपी को मंगलवार (10 अक्टूबर) को कोर्ट में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *