मीका सिंह और दलेर मेहंदी के बड़े भाई शमशेर सिंह का वेदांता अस्पताल में निधन

मशहूर संगीतकार दलेर सिंह मेहंदी और मीका सिंह के बड़े भाई शमशेर सिंह मेहंदी का आज सुबह निधन हो गया। शमशेर ने भांगड़ा को विश्व स्तर पर प्रसिद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी मृत्यु की खबर को मीका सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया था। मीका ने लिखा- वाहेगुरू जी का खालसा… श्री वाहेगुरू जी की फतेह… हमारे परिवार के लिए एक बहुत दुखद खबर है कि हमारे बड़े भाई उस्ताद शमशेर सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। मिका के प्रवक्ता ने अंग्रेजी वेबसाइट द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा- मीकाजी के बड़े भाई शमशेर सिंह का आज सुबह दिल्ली के वेदांता अस्पताल में निधन हो गया। मिका सर अभी कनाडा में हैं।

उन्होंने बताया कि शमशेर सिंह काफी वक्त से जॉन्डिस से जूझ रहे थे और इसी वजह से अस्पताल में थे। दलेर मेहंदी के ग्रुप के साथ कई बार शमशेर सिंह ने परफॉर्म किया था। वह गानों के बोल लिखने और एक रिकॉर्डिंग प्रोड्यूसर के तौर पर भी काफी मशहूर थे। हाल ही में वह जीटीवी के रिएलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स में बतौर जज नजर आए थे। मीका सिंह द्वारा किए गए ट्वीट पर गिप्पी ग्रेवाल ने भी कमेंट किया और लिखा- यह बहुत ही दुखद खबर है और मेरा पूरा सपोर्ट आपके परिवार को है। संगीत कंपोजर विक्रम सिंह ने लिखा- यह सुनकर मुझे बहुत बुरा लगा भाई… ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *