मीडिया पर भड़कीं पीटी उषा, खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने दिया जवाब

राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खिलाड़ियों की जीत पर उन्हें राज्यों से जोड़कर पेश किए जाने पर देश की पूर्व एथलीट पीटी ऊषा ने मीडिया पर निशाना साधा है। उन्होंने मीडिया की रिपोर्टिंग पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया-रिपोर्टर-हरियाणा का लड़का जीता, दिल्ली की लड़की, चेन्नई की लड़की, पंजाब के बेटे ने मेडल जाीता…क्या बिना स्टेट का जिक्र हम यह सब नहीं कर सकते। क्या आपने कभी सुना है कि अमेरिका की मीडिया में यह कि फ्लोरिडा ब्वॉय या टेक्सास गर्ल की जीत या फिर ऑस्ट्रेलिया में मेलबर्न गर्ल की जीत। इस पर खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने जवाब देते हुए लिखा-हम हमेशा भारतीय होते हैं और अपने तिरंगे के साथ होते हैं। राज्य और कारपोरेट्स हमें सुविधाएं देते हैं, मगर हम अपने देश के लिए खेलते हैं। एक भारत, श्रेष्ठ भारत।

बता दें कि पीटी ऊषा देश की महान एथलीट हैं। वे उड़नपरी के रूप में मशहूर हैं। पिलावुळ्ळकण्टि तेक्केपरम्पिल् उषा का जन्म 27 जून 1964 को केरल के कोज़िकोड जिले के पय्योली गांव में हुआ था। संक्षिप्त में उन्हें पीटी ऊषा कहा जाता है। भारतीय ट्रैक एंड फ़ील्ड की रानी माने जानी वाली उषा को लोग पय्योली एक्स्प्रेस भी कहते हैं। तेज गति से दौड़ने के कारण उन्हें उड़नपरी कहा जाता है। उन्होंने अपने करियर में तमाम मेडल जीते।
1985 में इंडोनेशिया के जकार्ता में हुई एशियाई चैंपियंनशिप में उषा ने 100 मी. स्‍प्रिंट, 200मी स्‍प्रिंट., 400मी. स्‍प्रिंट, 400 मी. बाधा दौड़ और 4×400 रिले में पांच गोल्ड मेडल जीते। किसी भी भारतीय और महिला खिलाड़ी द्वारा किसी एक ही एथलीट प्रतियोगिता में सबसे अधिक पदक जीतने का यह रिकॉर्ड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *