मुंबई की सड़क पर इस तरह सिगरेट पीते हुए कैमरे में कैद हो गए थे शाहरुख खान

बॉलीवुड में शाहरुख खान को बादशाह और किंग खान कहा जाता है। यह पहचान इंडस्ट्री में उनके काम, रुतबे और शौक की वजह से मिली है। उन्हीं में से एक है उनकी सिगरेट पीने की आदत। यह बात सभी को पता है कि शाहरुख खान एक चेन स्मोकर हैं। चेन स्मोकर मतलब कि ऐसा शख्स जो दिन में बिना सिगरेट के रह नहीं पाता है। स्वास्थ्य के लिए सिगरेट हानिकारक होने के बाद भी शाहरुख उसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं। आज हम आपको शाहरुख के उन किस्सों के बारे में बता रहे हैं जब उनकी यह आदत सार्वजनिक रूप से सामने आई थी।

पहला मामला – 90 के दशक में मुंबई की सड़क पर शाहरुख खान खुलेआम सिगरेट पीते हुए कैमरे में कैद हो गए थे। शाहरुख जिस वक्त एक जर्मन महिला से बात कर रहे थे और उनकी वीडियो बनाई जा रही थी। वीडियो में दोनों की बातचीत से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह जर्मन महिला जर्मन फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती हैं। शाहरुख इस महिला से उनके प्रोजेक्ट के बारे में पूछते हैं और महिला को दोबारा हिंदुस्तान आने के लिए कहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *