मुंबई: पुलिस की नजरों के सामने पब में लड़की को कर लिया किस, शिकायत के बाद हो सकी गिरफ्तारी

नए साल के जश्न के दौरान नशे में चूर एक युवक ने इतनी शर्मनाक हरकत कर दी कि उसे बाद में जेल की हवा खानी पड़ गई। दरअसल मुंबई के एक पब में 20 साल का एक लड़का नए साल के जश्न के दौरान शराब के नशे में इतना धुत्त था कि उसने एक लड़की को जबरन किस कर लिया। यह हरकत उस पब में मौजूद पुलिस कांस्टेबल के सामने हुई, लेकिन कांस्टेबल को लगा कि शायद लड़का और लड़की एक-दूसरे को पहले से जानते होंगे, इसलिए लड़के को ऐसा करने से रोकने के लिए कोई भी कोशिश नहीं की गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित लड़की साउथ मुंबई की रहने वाली है। वह नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए अपने दो दोस्तों के साथ कोलबा वाटरिंग होल नाम के बार में गई थी। जब वह अपने दोस्तों के साथ पब में एक टेबल पर बैठकर बातें कर रही थी तब बेलापुर निवासी 20 वर्षीय एक लड़का उसके पास आया और उसके घर का पता और फोन नंबर मांगने लगा। लड़की ने जब यह देने से मना कर दिया तब आरोपी ने उसे किस कर लिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘हमारा एक कांस्टेबल उस वक्त पब के बाहर तैनात था, उसने ऐसा होते देखा, लेकिन उसे इसमें कुछ भी अजीब नहीं लगा। हमारे कांस्टेबल को लगा कि शायद दोनों पहले से ही एक-दूसरे को जानते होंगे, इसलिए लड़के को नहीं रोका गया।’ आरोपी ने जब पीड़िता को किस किया उसके बाद वह बाहर तैनात पुलिस कांस्टेबल के पास पहुंची और लड़के के खिलाफ शिकायत की। पीड़िता ने बताया कि वह उस लड़के को नहीं जानती। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में लड़के को बेल पर रिहा भी कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *