मोबाइल पर मिलीं जानवरों संग महिलाओं के संबंध बनाने की फोटोज, लगा इंटरनेट के इस्तेमाल पर बैन

इंग्लैंड में एक शख्स के इंटरनेट इस्तेमाल पर बैन का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बुधवार को 26 वर्षीय रूशेल डॉक्स को कोर्ट ने फोन में अश्लील तस्वीरें रखने के इल्जाम में 2 साल के लिए जेल भेज दिया है। साथ ही रूशेल पर 5 साल तक इंटरनेट इस्तेमाल करने पर बैन कर दिया है। रूशेल ने अलग-अलग जानवरों के साथ महिलाओं की 100 से ज्यादा अश्लील तस्वीरें डाउनलोड की थी। अगर रूशेल इंटरनेट का इस्तेमाल करता है तो उसे पहले पुलिस को बताना होगा।

दरअसल यह मामला इसी साल जनवरी का है जब 26 वर्षीय रूशेल डॉक्स कुछ दिन पहले अपने कुछ दोस्तों के साथ शहर के पब में गया था। जहां रूशेल ने नशे की हालत में दोस्तों को अपने फोन में करीब 100 से ज्यादा अश्लील तस्वीरें दिखाई, जिनमें महिलाएं अलग-अलग जानवरों के साथ बना रही हैं। रूशेल ने ये तस्वीरें इंटरनेट से डाउनलोड कर अपने फोन में पहले से ही सेव की हुई थी।

अश्लील तस्वीरें अपने फोन में रखने के आरोप में रूशेल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद बुधवार को वॉर्सेस्टर क्राउन कोर्ट ने आरोपी रूशेल को दोषी पाते हुए 15 महीने के लिए जेल भेज दिया। बाद में रूशेल की सजा को बढ़ाकर 2 साल कर दिया गया। इसके साथ ही रूशेल को 535 पाउंड चुकाने होंगे और उससे 120 घंटे तक बिना वेतन के काम कराया जाएगा। कोर्ट ने सजा सुनाते हुए यह भी कहा है कि रूशेल अब 5 साल तक ऐसे किसी भी डिवाइस का इस्तेमाल नहीं करेगा जिसमें इंटरनेट चल सके। अगर रूशेल इंटरनेट का इस्तेमाल करता है तो उसे पहले पुलिस को बताना होगा।

वहीं इस केस के जज निकोलस कार्टराइट ने सुनवाई के दौरान कहा, लोगों को समझना चाहिए कि उन्हें इस तरह की अश्लील देखने का अधिकार नहीं है। मार्केट में इस तरह की तस्वीरें तभी सर्कुलेट होती हैं जब लोग उन्हें देखते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *