म्यूजियम में लगा काजोल का पहला वैक्स स्टैचू , बेटी न्यासा संग देखने पहुंचीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस काजोल अपनी बेटी न्यासा के साथ इस वक्त छुट्टियां बिता रही हैं। वहीं इस बीच काजोल सिंगापुर में एक खास काम करने भी पहुचीं हैं। दरअसल, मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम में नामी सेलेब्स के बीच काजोल का पुतला भी लगा है। इसके चलते सिंगापुर में मैडम तुसाद के बॉलीवुड सेक्शन में काजोल के पुतले का भी वेलकम किया गया। वहीं काजोल को भी इस वेलकम सेरमनी में बुलाया गया। इस सेरमनी में अपने पुलते को देखने के लिए काजोल अपनी बेटी न्यासा के साथ म्यूजियम में पहुंचीं। बता दें, काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा हायर स्टडीज के लिए सिंगापुर में ही थीं।

काजोल म्यूजियम में हुए इस सेरमनी में बेहद खूबसूरत साड़ी पहन कर गई थीं। इस स्टाइलिश इंडियन लिबास में काजोल काफी खूबसूरत लग रही थीं। काजोल की बेटी न्यासा इस दौरान ब्लैक कलर के ड्रेस में नजर आईं। इसके चलते काजोल ने सिंगापुर के मैडम तुसाद से कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में काजोल अपने वैक्स पुतले के साथ खड़ी नजर आईं। इन तस्वीरों को काजोल ने कैप्शन भी दिया। अपने द्वारा शेयर की गई पहली तस्वीर को कैप्शन देते हुए काजोल ने लिखा- ऑलवेज बीन अ काजोल फैन।

इस तस्वीर में काजोल अपने मोम के पुतले के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में काजोल की बेटी न्यासा उनके साथ खड़ी हैं। सेम ड्रेस में इस तस्वीर को शेयर करते हुए काजोल अपनी खुशी जाहिर करती हैं और कहती हैं- यह पहली बार है जब मैं अपनी बेटी के साथ रेड कार्पेट पर हूं।

वर्क फ्रन्ट की बात करें तो काजोल जल्द ही प्रदीप सरकार की फिल्म एला में नजर आएंगी। बता दें, काजोल फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस और अपने द्वारा किए गए रोल्स के लिए जानी जाती हैं। इसके लिए उन्हें 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स भी मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *