यहां रहने वाले ‘जिंदा भूतों’ के छूने से हो जाती है मौत, पूर्वजों की आत्मा सुलझाती है विवाद!

मानव इतिहास में भूत-प्रेतों की कहानियां हमेशा से चली आ रही हैं लेकिन वास्तविक रूप से यह कहानियां कितनी सच है यह कहना मुश्किल हैं। जहां बहुत से लोग भूत की कहानियों पर विश्वास करते हैं तो वहीं इन सब बातों को सिरे से नकारने वाले लोगों की भी संख्या कम नहीं है। विज्ञान आज भी इन कहानियों को सिरे से नकारता है। वहीं दुनिया में ऐसी भी जगह हैं जहां रहने वाले लोगों को ‘जिंदा भूत’ कहा जाता है। जिनके छूने भर से लोगों की मौत हो सकती है। हम बात कर रहे हैं पश्चिम अफ्रीका के छोट से देश बेनिन की। चलिए बताते हैं इस जगह के बारे में कुछ रोचक बातें।

पश्चिम अफ्रीका के छोटे से देश बेनिन के बारे में कहा जाता है कि काले जादू की शुरुआत यही से हुई थी। यहां रहने वाले एक समुदाय के लोगों को इगुनगुन नाम दिया गया है, इन्हें सीक्रेट सोसाइटी माना जाता है। इस सीक्रेट सोसाइटी के लोगों को ‘जिंदा भूत’ कहा जाता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेनिन में बसा इगुनगुन समुदाय का कोई भी सदस्य अगर किसी को छू लेता है तो उसकी तुरंत मौत हो जाती है और साथ ही उस इगुनगुन सदस्य की भी। इगुनगुन लबादा ओढ़ने के साथ ढेर सारे रंग-बिरंगे कपड़े भी पहनते हैं। ये अपनी पहचान छुपाने के लिए अपने चेहरे को ढंककर रखते हैं।

यहां के लोगों का मानना है कि इस इगुनगुन सदस्यों के अंदर मृत पूर्वजों की आत्माएं आती हैं और राय व्यक्त करते हैं। इसलिए ये लोग गांव के विवादों को सुलझाने और फैसला सुनाने का काम करते हैं। ये बहुत ऊंचे स्वर और अस्पष्ट शब्दों में बात करते हैं। इगुनगुन के साथ कुछ माइंडर रहते हैं जिनके हाथों में छड़ी होती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *