राजे सरकार के आदेश के बाद जयपुर नगर निगम में राष्ट्रगान, मेयर बोले-इससे बेहतर कुछ नहीं

एक तरफ तो जहां पूरे देश में सिनेमाघरों में फिल्म शुरु होने से पहले राष्ट्रगान बजाने का मुद्दा छिड़ा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ जयपुर नगर निगम ने अपने कर्मचारियों को आदेश दिए हैं कि वे सुबह के समय सभी को राष्टगान गाना होगा और शाम के समय राष्ट्रगीत गाना होगा। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा दिए गए आदेश के बाद निगम ने सोमवार को सभी कर्मचारियों को राष्ट्रगान गाने के निर्देश दिए। आज यानि मंगलवार को इस नियम को लागू करते हुए नगर निगम के मुख्यालय में सभी कर्मचारियों ने साथ में मिलकर सुबह 9:50 राष्ट्रगान गाया और वहीं शाम के 5:55 पर राष्ट्रगीत गाया जाएगा।

नगर निगम के उच्च अधिकारियों का कहना है कि इस आदेश को जारी करने के पीछे का उद्देश्य केवल यह है कि कर्मचारियों में देशभक्ति की भावना जगाई जाए और काम करने का एक अच्छा माहौल बन सके। इसके साथ ही कर्मचारियों को आदेश दिए गए हैं कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाना सभी के लिए अनिवार्य है। आज से शुरु हुए इस नियम का पालन करते हुए कर्मचारियों के साथ जयपुर के मेयर अशोक लाहौती भी राष्ट्रगान गाते हुए दिखाई दिए। इस मामले पर एएनआई से बातचीत के दौरान अशोक लाहौती ने कहा कि इससे बेहतर कुछ भी नहीं कि दिन की शुरुआत और अंत राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के साथ किया जाए। इससे सकरात्मक उर्जा मिलती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *