राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह बोले- IIT छात्रों को बताएं, राइट ब्रदर्स का नहीं भारतीय का अविष्कार है प्लेन

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर और वर्तमान में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने बीते बुधवार (19 सिंतबर) को इंजीनियरिंग के छात्रों को भविष्य में आगे बढ़ने के टिप्स दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि इंजीनियरों को बताया जाना चाहिए कि राइट ब्रदर्स से करीब आठ साल पहले भारत में प्लेन का अविष्कार हो चुका था। ICTE-ECI की छात्र विश्वकर्मा अवॉर्ड सेरेमनी में उन्होंने कहा, ‘छात्रों को क्यों नहीं सिखाया जाता कि राइट ब्रदर्स से आठ साल पहले भारत के शिवाकर बाबूजी तलपड़े ने एयरप्लेन का अविष्कार किया था। क्या हमारे छात्रों को आईआईटी में ये बातें बताई जानी चाहिए या नहीं? उन्हें जरूर इसके बारे में बताया जाना चाहिए।’ सत्यपाल सिंह ने आगे कहा कि छात्रों को शिवाकर बाबूजी तलपड़े के बारे में भी जानना चाहिए। जो एक हिंदू देवता हैं, जिनकी पूजा कारीगरों और इंजीनियर समुदाय द्वारा की जाती है। उन्होंने आगे कहा कि छात्रों को पुष्पक विमान के बारे में बताया जाना चाहिए। जिसका जिक्र भारतीय महाकाव्य रामायण में आता है।

राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने आगे कहा कि था छात्रों को प्राचीन भारतीय वैज्ञानिकों और अविष्कारों के बारे में पढ़ाया जाना चाहिए। भारत वर्तमान में रिसर्च और अविष्कार के क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा है। इसलिए शोधार्थियों को भारत की संस्कृति के बारे में जानने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि भारत में चालीस हजार पीएचडी होल्डर हर साल तैयार होते हैं लेकिन उनकी रिसर्च में गुणवत्ता नहीं है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि वर्तमान समय में यह भी संभव है कि रिसर्च पेपर खरीद लिए जाते हैं। गौरतलब है कि AICTE और ECI ने छात्र विश्वकर्मा अवॉर्ड के लिए इंजीनियरिंग छात्रों के नॉमिनेशन के लिए मांग की थी। ये अवॉर्डस मंगलवार को विदेश राज्य मंत्री द्वारा दिये गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *