राहुल गांधी पर नरेंद्र मोदी के मंत्री का तंज- मंदिरों में माथा टेकने से नहीं मिलते वोट

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के गुजरात के मंदिरों में जाने पर निशाना साधा है। भाजपा ने कहा है कि भगवान के सामने माथा टेकने से वोट नहीं मिलते। विकास के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि जब यह पार्टी केंद्र में सत्ता में थी तो इसने पूरी कोशिश की थी कि सरदार सरोवर प्रोजेक्ट पूरा ना हो। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र ने हालही में इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया है। भाजपा का मानना है कि इस मुद्दे से विधानसभा चुनाव में वे वोट पा सकेंगे। मंदिरों में जाने पर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए प्रसाद ने कहा, ‘मैं काफी उत्सुक हो रहा हूं कि राहुल गांधी मंदिरों में जा रहे हैं और भगवान के सामने काफी मथा टेक रहे हैं। मुझे बताया गया कि स्थानीय नेताओं ने राहुल गांधी को सिखाया है कि आरती कैसे की जाती है।’ राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राहुल गांधी गुजरात में मंदिरों का दौरा करके भाजपा के ‘हिंदुत्व कार्ड’ को कमजोर करना चाहते हैं।

उसके बाद प्रसाद ने राहुल गांधी पर निशाना साधा, ‘राहुल गांधी जी, भगवान के सामने माथा टेकने से वोट नहीं मिलते हैं। काम करने से वोट मिलते हैं। यह जानना जरूरी है कि आपकी सरकार ने गुजरात में क्या किया है। कांग्रेस ने दिक्कतें पैदा करने के लिए साजिश रची थी, ताकि सरदार सरोवर प्रोजेक्ट पूरा ना हो सके।’

रोहिंग्या मुस्लिमों को वापस भेजने के फैसले के खिलाफ कई बुद्धिजीवियों द्वारा सरकार को पत्र लिखे जाने के मामले पर पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम पर भी निशाना साधा। उन्होंने हैरानी जताई कि मुंबई आतंकी हमले के बाद तत्कालिन गृहमंत्री शिवराज सिंह की जगह लेने वाले चिदंबरम राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर ‘बेपरवाह’ कैसे हो सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *