रोडरेज की घटना में ट्रक चालक की हत्या, चार गिरफ्तार

रोडरेज हमले में यहां एक कंटेनर ट्रक के 48 वर्षीय चालक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमला करने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना कल देर शाम पालघर जिले के सपने गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान नागपुर निवासी 48 वर्षीय हरेंद्र सिंह मदनसिंह के रूप में की गई। आरोपी स्थानीय ग्रामीण हैं जो दो मोटरबाइकों पर सवार थे। वादा – मानोर रोड पर उनकी बाइक को ट्रक ने ओवरटेक किया। ट्रक को मदन सिंह चला रहा था।

पुलिस ने बताया कि जिसके बाद बाइक पर सवार व्यक्तियों ने ट्रक को ओवरटेक किया और उसे रूकने पर मजबूर किया और ट्रक चालक से उनकी गरमागरम बहस हो गई। उन चारों ने मदनसिंह से मारपीट की और उसे ईंटों से भी मारा।

जिसके बाद उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान योगेश पाटिल , देवेंद्र पाटिल , जयेश पाटिल और किरण भोयर के रूप में की गई। इन सभी की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *