रोमांस में कमजोर होती हैं ये महिलाएं, बालों से पहचाना जा सकता है स्वभाव

महिलाओं के बाल सिर्फ उनकी पर्सनैलिटी को ही खास नहीं बनाते हैं बल्कि उसके साथ उनके विचार और जीवन से जुड़ी बातें को भी पहचान सकते हैं। व्यक्ति के स्वभाव को जानने के लिए उनके शरीर के हिस्से बहुत मदद करते हैं। यदि किसी महिला के स्वभाव को जानना चाहते हैं तो इसमें उसके बाल आपकी बहुत आसानी से मदद कर सकते हैं।
लंबे बाल- जिन महिलाओं के बाल लंबे होते हैं वो कल्पनाओं की दुनिया से बाहर रहती हैं। ये अपनी बातें किसी को बताना पसंद नहीं करती हैं। वाणी पर इनका अच्छा संयम होता है और परिस्थिति के अनुसार ही इन्हें बात करना पसंद होता है। धन को संभल कर खर्च करना इनकी आदत होती है।

छोटे बाल- माना जाता है जिन महिलाओं के बाल छोटे होते हैं वो बहुत मेहनती होती हैं। अनुशासित जीवन इनका प्रमुख मूल मंत्र होता है। छोटे बाल वाली महिलाएं प्यार में किसी को धोखा नहीं देती हैं, लेकिन ये स्वभाव से थोड़ी स्वार्थी मानी जाती हैं। महफिल में रहना इन्हें बहुत पसंद आता है।

घुंघराले बाल- इस तरह के बालों वाली महिलाएं कलाकार होती हैं और इन्हें साहित्य से लगाव होता है। कल्पनाओं में रहना इनकी आदत में शामिल होता है। माना जाता है कि इन महिलाओं की किस्मत इनका हमेशा साथ देती है। दूर दृष्टि से इनके हर फैसले मजबूत हो जाते हैं।

पतले और कम बाल- इस तरह की महिलाएं अपने काम के प्रति संवेदनशील होती हैं। ये महिलाएं रोमांस के मामले में कमजोर होती हैं। इसी के साथ अपना प्यार किसी के सामने जाहिर नहीं करती हैं। इनके जीवन में शांति रहती है और इसी के साथ ज्यादा बहसबाजी इनके स्वभाव में नहीं होती है।

मोटे और ज्यादा बाल- माना जाता है कि इस तरह की महिलाएं अपने काम को हमेशा बेहतर रुप में करने की कोशिश करती हैं। परिवार और प्रेम को लेकर इनका व्यवहार अच्छा रहता है। स्वभाव से थोड़ी गर्म माने जानी वाली महिलाओं में शामिल होती हैं। कब इन्हें गुस्सा आ जाए इसका अंदाजा लगाना मुश्किल हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *