लड़की ने संबंध बनाने से किया इनकार, तो शादी करके किया रेप

लड़की के साथ शादी के बाद रेप करने का मामला सामने आया है। दरअसल एक आदमी ने पहले एक लड़की के साथ दोस्ती की, उसके बाद उससे यौन संबंध बनाए। इसके बाद जब आदमी ने दोबारा लड़की से संबंध बनाने के लिए कहा तो लड़की ने कहा कि पहले शादी करेंगे उसके बाद ऐसा कुछ करेंगे। तो दोनों ने मंदिर में शादी भी कर ली। शादी के बाद उसने हनीमून के बहाने लड़की के साथ रेप किया। लेकिन इसके बाद सबसे चौकाने वाला खुलासा हुआ कि लड़की शादीशुदा ही नहीं था ब्लकि उसका एक बच्चा भी था। अब इस मामले में नया मोड़ आया है। दरअसल निचली अदालत ने इस मामले में आरोपी को रेप के आरोप से मुक्त कर दिया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने अपील दायर की थी। अब हाइकोर्ट ने निचली अदालत के आदेश को खारिज कर दिया है, साथ ही कहा है कि आरोपी के खिलाफ अब रेप का ट्रायल चलेगा।

हाई कोर्ट ने कहा कि आरोपी की 2010 में शादी हो चुकी थी। मामले में ट्रायल कोर्ट का अप्रोच दोषपूर्ण है। ऐसे में 29 मार्च 2017 के उस आदेश को खारिज किया जाता है, जिसमें आरोपियों को आरोप मुक्त कर दिया गया था। हाई कोर्ट ने आरोपियों को सेशन जज के सामने 10 अक्टूबर को पेश होने का निर्देश दिया है।

लड़की ने बयान दिया था कि दोनों ने दिल्ली के द्वारका इलाके में एक आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। शादी से पहले कई बार संबंध बनाए थे। इस दौरान लड़के ने कुछ वीडियो भी बना लिए थे। इन वीडियोज से वह ब्लैकमेल भी कर रहा था। बाद में जब शादी होने तक संबंध बनाने से मना किया, तब शादी कर ली। इसके बाद लड़का और उसका एक भाई मानेसर ले गए। वहां उसके साथ वह यह कहकर संबंध बनाता रहा कि यह हनीमून चल रहा है। वहां किराए के घर में रहे।

वहीं लड़के का यह राज खुला कि वह शादीशुदा है। दरअसल लड़के के भाई ने लड़की के साथ कई बार जबरदस्ती की। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उसने लड़की को पीटा। तब भाई ने बताया कि जिसे वह अपना पति समझ रही है। उसकी शादी हो चुकी है। लड़की ने लड़के पर गर्भपात का भी आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि जब उसे पता चला कि वह प्रेगनेंट है तो उसने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *