वरुण धवन ने रोड पर फैन के साथ द‍िखाया ‘स्‍टंट’, मुंबई पुल‍िस ने कर दी सार्वजन‍िक बेइज्‍जती, चालान भी भेजा

मुंबई पुलिस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिंव रहती है। इसका उदाहरण हम कई बार देख चुके हैं। पुलिस ने कई बार अपने ट्विटर हैंडल के जरिए लोगों की मदद की है। अपने ट्विटर अकाउंट के जरिेए पुलिस सड़क सुरक्षा के बारे में बताने के साथ ही लोगों को सबक भी देती रहती है। इस बार पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन को ना केवल चेतावनी दी है बल्कि उनके घर ई-चालान भी पहुंचा दिया है। दरअसल वरुण धवन अपनी कार से आधा शरीर बाहर निकालकर अपनी एक फैन के साथ सेल्फी क्लिक कर रहे थे।

इस तस्वीर को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर करते हुए मुंबई पुलिस ने एक्टर के जरिए लोगों को एक संदेश देने की कोशिश की है। उन्होंने लिखा- वरुण धवन इस तरह के कारनामे बड़े पर्दे पर काम करते हैं लेकिन मुंबई की सड़कों पर नहीं। आपने अपनी, अपने चाहने वालों और दूसरों की जिंदगी को खतरे में डाला है। हम आप जैसे मुंबईकर और युवा आइकन से बेहतर की उम्मीद रखते हैं। एक ई-चालान आपके घर भेजा जा रहा है। अगली बार यह और और सख्‍ती द‍िखाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *