विधान सभा उपचुनाव नतीजे 2017 LIVE: दिल्ली में आप ने बीजेपी-कांग्रेस को हराया, आंध्र में टीडीपी की जीत

दिल्ली की बवाना विधान सभा सीट के लिए उप चुनाव में आम आदमी पार्टी को जीत मिल गयी है। आम आदमी पार्टी के राम चंदर ने बीजेपी के वेद प्रकाश को 24 वोटों से हरा दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार तीसरे स्थान पर रहे। वहीं आंध्र प्रदेश की नांदलाय सीट से टीडीपी उम्मीदवार ब्रह्मानंद रेड्डी को जीत मिली है। वहीं गोवा की दो सीटों पर बीजेपी को जीत मिली है। गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर और स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे क्रमशः पणजी और वालपोई सीट से चुनाव जीते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में मिली जीत के लिए पार्टी उम्मीदवारों की बधाई दी है। वहीं आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास ने बवाना सीट के लिए पार्टी को बधाई देते हुए दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय का विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया है।

पढ़ें विधान सभा उप-चुनाव के नतीजे 2017 के LIVE Updates-

–  दिल्ली की बवाना विधान सभा सीट के लिए हुए उप-चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी और कांग्रेस को हरा दिया है। आप उम्मीदवार राम चंदर ने बीजेपी के वेद प्रकाश को 24 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया। राम चंदर को कुल 59886 वोट मिले। वहीं बीजेपी के वेद प्रकाश को 35834 वोट और कांग्रेस सुरेंद्र कुमार को 31919 वोट मिले।

– बवाना सीट पर 25 राउंड की गिनती के बाद आम आदमी के उम्मीदवार राम चंदर अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी से करीब 23 हजार वोटों से आगे हैं। बवाना सीट पर कुल 28 राउंड में गिनती होनी है। आंध्र प्रदेश की नांदयाल सीट से टीडीपी के भुमा ब्रह्मनंद रेड्डी 14 राउंड की गिनती के बाद वाईएसआर कांग्रेस के शिल्पा मोहन रेड्डी से करीब 23 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 14वें राउंड की गिनती तक ब्रह्मानंद रेड्डी को कुल 81892 वोट मिल चुके हैं। वहीं शिल्पा मोहन रेड्डी को 55630 वोट मिले हैं। नांदयाल सीट पर कुल 19 राउंड में वोटों की गिनती होनी है। नांदयाल सीट पर टीडीपी उम्मीदवार ब्रह्मानंद रेड्डी की जीत लगभग तय है।

– 23 राउंड की गिनती के बाद आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राम चंदर अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी से करीब 23 हजार वोटों से आगे हो गए हैं। राम चंदर को अब तक 56178 वोट मिले हैं। बीजेपी के वेद प्रकाश 21वें राउंड के बाद 33046 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। 21वें राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार को 29451 वोट मिले हैं। सुरेंद्र कुमार ने अंतिम नतीजे आने से पहले ही हार स्वीकार कर ली है। आंध्र प्रदेश की नांदयाल सीट से टीडीपी के भुमा ब्रह्मनंद रेड्डी 14 राउंड की गिनती के बाद वाईएसआर कांग्रेस के शिल्पा मोहन रेड्डी से करीब 23 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 14वें राउंड की गिनती तक ब्रह्मनंद रेड्डी को कुल 81892 वोट मिल चुके हैं। वहीं शिल्पा मोहन रेड्डी को 55630 वोट मिले हैं। नांदयाल सीट पर कुल 19 राउंड में वोटों की गिनती होनी है।

– दिल्ली की बवाना विधान सभा सीट के जारी वोटों की गिनती में 21 राउंड की गणना के बाद आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राम चंदर अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी से करीब 20 हजार वोटों से आगे हो गए हैं। राम चंदर को अब तक 48366 वोट मिले हैं। 20वें राउंड तक तीसरे स्थान पर चल रहे बीजेपी के वेद प्रकाश 21वें राउंड के बाद 28236 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। 21वें राउंड की गिनते के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार को 27596 वोट मिले हैं।

–  दिल्ली की बवाना विधान सभा सीट पर हुए उप-चुनाव की मतगणना जारी है। 20 राउंड की गिनती के बाद आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राम चंदर अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी से करीब 20 हजार वोटों से आगे हो गए हैं। राम चंदर को अब तक 47554 वोट हैं। कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार को 27090 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी के वेद प्रकाश 26406 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।

– दिल्ली की बवाना विधान सभा सीट पर हुए उप-चुनाव में 14 राउंड की गिनती के बाद आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राम चंदर अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी से 10917 वोटों से आगे हो गए हैं। राम चंदर को 34653 वोट मिल चुके हैं। कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार को 23736 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी के वेद प्रकाश 21378 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। बवाना सीट पर कुल 28 राउंड में गिनती होनी है।

 दिल्ली की बवाना विधान सभा सीट पर हुए उप-चुनाव में 13 राउंड की गिनती के बाद आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राम चंदर अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी से 2909 वोटों से आगे हो गए हैं। राम चंदर को 25374 वोट मिल चुके हैं। कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार को 22465 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी के वेद प्रकाश 18041 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। बवाना सीट पर कुल 28 राउंड में गिनती होनी है। आंध्र प्रदेश की नांदयाल सीट से टीडीपी के भुमा ब्रह्मनंद रेड्डी वाईएसआर कांग्रेस के शिल्पा मोहन रेड्डी से 13065 वोटों से आगे निकल चुके हैं। आंध्र प्रदेश की नांदयाल सीट से छह राउंड की गिनती के बाद टीडीपी के भुमा ब्रह्मनंद रेड्डी वाईएसआर कांग्रेस के शिल्पा मोहन रेड्डी से 16944 वोटों से आगे निकल चुके हैं। नांदयाल सीट पर कुल 19 राउंड में गिनती होनी है।

  नौवें राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस उम्मीदवार  सुरेंद्र कुमार को 19387 वोट मिले हैं। वहीं आप उम्मीदवार राम चंदर ने 19095 वोट मिल चुके हैं। बीजेपी के वेद प्रकाश 14,136 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 10वें राउंड की गिनती जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार कुल 28 राउंड गिनती होने का अनुमान है। वहीं आंध्र प्रदेश की नांदयाल सीट से टीडीपी के भुमा ब्रह्मनंद रेड्डी वाईएसआर कांग्रेस के शिल्पा मोहन रेड्डी से 13065 वोटों से आगे निकल चुके हैं।

 दिल्ली की बवाना सीट से कांग्रेस के सुरेंद्र कुमार छह राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी के वेद प्रकाश से 3437 वोटों से आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के राम चंदर तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। नांदयाल सीट से टीडीपी के भुमा ब्रह्मनंद रेड्डी वाईएसआर कांग्रेस के शिल्पा मोहन रेड्डी से 2960 वोटों से आगे चल रहे हैं। गोवा की दोनों सीटें बीजेपी ने जीत ली है। गोवा की वालपोई विधान सभा सीट के लिए हुए उप-चुनाव में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने अपने निकतटम प्रतिद्वंद्वी को 10,066 वोटों से हरा दिया है।  राणे का मुकाबला कांग्रेस रॉय नाइक से था।

  गोवा की पणजी सीट से सीएम मनोहर पर्रिकर विधान सभा उप-चुनाव जीते गए हैं। पणजी सीट से मनोहर पर्रिकर कांग्रेस के गिरीश राय चौदानकर को 4803 वोटों से हराया। गोवा के सीएम  मनोहर पर्रिकर ने चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने नतीजे आने के बाद मीडिया से कहा कि वो अगले हफ्ते राज्य सभा की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे। गोवा का सीएम बनने से पहले पर्रिकर देश के रक्षा मंत्री थे। उन्होंने गोवा के सीएम पद से इस्तीफा देकर रक्षा मंत्री का पद संभाला था। पर्रिकर राज्य सभा के सदस्य बने थे।

 तीन राज्यों की चार विधान सभा सीटों के लिए उप-चुनाव के वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई। चुनाव आयोग के अनुसार सभी चुनाव नतीजे करीब 11 बजे तक आ जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *