वीके शशिकला के पति नटराजन मरुथप्पा का निधन

वीके शशिकला के पति नटराजन मरुथप्पा का मंगलवार (20 मार्च) देर रात को चेन्नई में निधन हो गया। 76 वर्षीय नटराजन के निधन की वजह उनके शरीर के कई अंगों का काम न करना बताया जा रहा है। वह पिछले कई दिनों से फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के चलते चेन्नई के ग्लेनीग्लेस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती थे। अधिकारियों के मुताबिक उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नटराजन को काफी समय से फेफड़ों के गंभीर संक्रमण की शिकायत थी। वह पहले भी कई बार अस्पताल में भर्ती हुए थे। उन्हें 16 मार्च को चेन्नई के ग्लेनीगल्स ग्लोबल हेल्थ सिटी में भर्ती कराया गया था। उनके संक्रमण की गंभीर स्थिति के मद्देनजर उन्हें आईसीयू में दाखिल किया गया था और वह वेंटिलेटर पर थे।

नटराजन को इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त उनके लिवर और किडनी की ट्रांसप्लांट सर्जरी की गई थी। हालांकि, ऑपरेशन सफल रहा और पूरी तरह ठीक हो जाने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

 

बता दें कि आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में बेंगलुरु के केन्द्रीय कारागार में चार साल की सजा काट रहीं शशिकला पिछले साल आपातकाल पैरोल हासिल करने के बाद अपने पति से मिलने गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *