वीडियो: टेक-ऑफ में देरी हुई तो भड़क गया पैसेंजर, इमरजेंसी गेट खोला और कूद गया

स्पेन में एक यात्री ने फ्लाइट टेक-ऑफ में देरी के चलते इसरजेंसी गेट से छलांग लगा दी। घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। दरअसल लंदन स्टेंसटेड एयरपोर्ट से आ रही फ्लाइट सोमवार (1 जनवरी) शाम स्पेन के एयरपोर्ट पर टेक-ऑफ के लिए खड़ी थी। फ्लाइट पहले ही एक घंटा लेट हो चुकी थी। इस दौरान फ्लाइट में बीते आधे घंटे से बैठा पैसेंजर खासा नाराज हो गया। इसपर वह फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोल नीचे कूद गया। शख्स की पहचान विक्टर (57) के रूप में की गई है, जो एक पुलिसकर्मी बताया जाता है। वहीं घटना का वीडियो बना रहे अन्य पैसेंजर डेल वैले ने बताया कि विक्टर ने उनसे कहा कि फ्लाइट टेक-ऑफ के लिए अब और ज्यादा प्रतिक्षा नहीं करूंगा। इसके बाद वह इमरजेंसी गेट खोल नीचे कूद गया।

वहीं फ्लाइट में विक्टर के बराबर में बैठे राज मिस्त्री ने मेल ऑनलाइन को बताया कि किसी ने यह नहीं देखा कि जो शख्स फ्लाइट से बाहर जा रहा है वह अस्थमा का मरीज है। उन्हें हवा की जरूरत थी, इसिलए उन्होंने प्लेन से बाहर जाने का फैसला लिया। मिस्त्री ने आगे बताया कि विक्टर ये फैसला इसलिए लिया क्योंकि कई बार कहने पर सिविल गार्ड्स ने उनकी परेशानी पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने फ्लाइट में आने से कुछ देर पहली ही मेडिसिन ली थीं।

बाद में घटना की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि उन्हें लंदन की फ्लाइट FR8164 के घटनाक्रम मामले में शिकायत मिली है। इस संबंध ने प्लेन का पायलट ने शिकायत दर्ज कराई है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *