वीडियो: तेरी बांहों में मर जाएं हम…शादी में इस गाने पर लड़की के साथ डांस कर रहा था लड़का, सच में तोड़ दिया दम

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख हर कोई हैरान है। ये वायरल वीडियो राजस्थान के जोधपुर के किसी शादी समारोह का बताया जा रहा है। इस वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं, ना जाने किस पल मौत आ जाए। दरअसल इस वायरल वीडियो में ऐसा ही कुछ होता दिख रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़का और लड़की स्टेज पर डांस कर रहे हैं। बैकग्राउंड में ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ फिल्म का टाइटल सॉन्ग ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’ बज रहा है। गाने पर ये कपल रोमांटिक डांस कर रहा है। जैसे ही गीत के बोल आते हैं कि तेरी बाहों में मर जाए हम..लड़का अचानक जमीन पर गिर जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गिरते ही उसकी मौत हो जाती है। मौत का कारण हार्ट अटैक को बताया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृत लड़के का नाम विजय था। वह राजस्थान के ही बाड़मेड़ का रहने वाला था। वह किसी शादी समारोह में शामिल होने के सिलसिले में जोधपुर पहुंचा था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मृत लड़का जिस लड़की के साथ डांस कर रहा था वह उसकी पत्नी है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स ये भी बती रही हैं कि वो दोनों पति-पत्नी नहीं थे, बस शादी में उनकी मुलाकात हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *