वीडियो शेयर कर कांग्रेस ने किया दावा-विजय रुपाणी की रैली से शहीद की बेटी को धक्के मारकर निकाला

कांग्रेस ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी पर शुक्रवार शाम करारा हमला बोला। राहुल गांधी के सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट कर दावा किया गया कि सीएम की रैली से शहीद की बेटी को धक्के मारकर बाहर निकाल दिया गया। राहुल ने पोस्ट के जरिए कहा कि भाजपा का घमंड चरम पर है। सीएम रूपाणी ने शहीद की बेटी को अपनी सभा से बाहर फिंकवा दिया, जो मानवता को शर्मसार करता है। शहीद की बेटी का अपमान करने पर उन्हें शर्म करनी चाहिए और उसे न्याय दिया जाना चाहिए। राहुल गांधी की यह प्रतिक्रिया ऐसे वक्त में आई है, जब उत्तर प्रदेश में हुए निकाय चुनाव के नतीजे आए हैं। राहुल अमेठी से सांसद हैं, जबकि उनकी मां रायबरेली से सांसद हैं। दोनों ही जगहों पर निकाय चुनाव में कांग्रेस बेहाल साबित हुई। ऐसे में कांग्रेस अब गुजरात विधानसभा को लेकर भाजपा पर हमलावर होती दिख रही है।

 

Office of RG

Office of RG

@OfficeOfRG

भाजपा का घमंड अपने चरम पर है।

‘परम देशभक्त’ रुपाणीजी ने शहीद की बेटी को सभा से बाहर फिंकवा कर मानवता को शर्मसार किया।

15 साल से परिवार को मदद नहीं मिली, खोखले वादे और दुत्कार मिली। इंसाफ़ माँग रही इस बेटी को आज अपमान भी मिला।

शर्म कीजिए,न्याय दीजिए।

शुक्रवार को राहुल गांधी के दफ्तर के आधिकारिक टि्वटर हैंडल से एक ट्वीट हुआ। लिखा गया, “भाजपा का घमंड अपने चरम पर है। ‘परम देशभक्त’ रूपाणी जी ने शहीद की बेटी को सभा से बाहर फिंकवा कर मानवता को शर्मसार किया। 15 साल से परिवार को मदद नहीं मिली। खोखले वादे और दुत्कार मिली। इंसाफ मांग रही इस बेटी को आज अपमान भी मिला। शर्म कीजिए न्याय दीजिए।”
शुक्रवार को राहुल गांधी के दफ्तर के आधिकारिक टि्वटर हैंडल से एक ट्वीट हुआ। लिखा गया, “भाजपा का घमंड अपने चरम पर है। ‘परम देशभक्त’ रूपाणी जी ने शहीद की बेटी को सभा से बाहर फिंकवा कर मानवता को शर्मसार किया। 15 साल से परिवार को मदद नहीं मिली। खोखले वादे और दुत्कार मिली। इंसाफ मांग रही इस बेटी को आज अपमान भी मिला। शर्म कीजिए न्याय दीजिए।”
ट्वीट में एक वीडियो भी अटैच था। दावा किया गया कि उसमें एक शहीद की बेटी को विजय रूपाणी की रैली से बाहर फिंकवा दिया गया। वीडियो में कोई रैली स्थल नजर आता है, जहां एक महिला रोते और चिल्लाते दिख रही है। जबकि, पुलिस उसे घसीट-घसीट कर वहां से हटा रही होती है। बैकग्राउंड से किसी नेता के भाषण देने की आवाजें आ रही होती हैं, जो राहुल गांधी का जिक्र भी करता है। हालांकि, वीडियो से स्पष्ट तक नहीं हो सका है कि वे बातें कौन बोलता है। मगर कांग्रेस दावा कर रही है कि यह सीएम रूपाणी की रैली का वीडियो है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *