शशि कपूर का अंतिम संस्कार : शूटिंग छोड़ दिल्ली से मुंबई पहुंचे ऋषि कपूर, यूएस से बेटे-बेटी के आने का इंतजार

बॉलिवुड स्टार शशि कपूर का 4 दिसंबर को मुंबई में निधन हो गया है। आज 5 दिसंबर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे किया जाएगा। उनके बेटे और बेटी के आने के बाद उनका अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया जाएगा। जैसे ही ऋषि कपूर को अपने प्यारे चाचा शशि कपूर के निधन की खबर मिली वो शॉक्ड रह गए। ऋषि कपूर दिल्ली में लीना यादव की फिल्म राजमा चावल की शूटिंग कर रहे थे। जैसे ही उन्हें अपने चाचा की मौत के खबर का पता चला उन्होंने अपनी शूटिंग को रद्द किया और मुंबई के लिए रवाना हो गए। दिग्गज फिल्म अभिनेता शशि कपूर 79 वर्ष के थे। उन्होंने 1970 और 1980 के दशक में रोमांटिक आइकन के रूप में पहचान बनाई थी। उन्होंने कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनको पिछले कई वर्षों से किडनी से जुड़ी समस्या थी। वह कई वर्षों से डायलिसिस करा रहे थे।

शशि कपूर की मौत की खबर मिलने के बाद करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान, सैफ अली खान और अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन भी शशि कपूर के घर पहुंचे। ऐश्वर्या राय भी वहां पहुंचीं। खबर मिलने के बाद से ही बॉलीवुड के कई और सितारे भी लगातार शशि कपूर के घर पहुंचे हैं। दिग्गज अभिनेता के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी। पीएम ने ट्वीट किया, ‘शशि कपूर की बहुमुखी प्रतिभा उनकी फिल्मों और थिएटर में देखी जा सकती है। उनकी शानदार अभिनय को आने वाली पीढ़ियों के लिए याद किया जाएगा। उनके निधन से दुःखी। उनके परिवार और प्रशंसकों के लिए सांत्वनाएं।

शशि कपूर ने 1940 के दशक के आखिरी वर्षों में बाल कलाकार के रूप में अपनी पहचान कायम कर ली थी। आग 1948 और अवारा 1951 में बाल कलाकार के रूप में उनके उम्दा अभिनय को लोग आज भी याद करते हैं। शशि कपूर ने 1950 के दशक में सहायक निर्देशक के तौर पर भी काम किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *