शुक्रवार को दही खाने से आता है धन, इस मान्यता के पीछे है ये वजह

हिंदू धर्म में सप्ताह के सात दिनों को लेकर अलग-अलग मान्यताएं और विश्वास जुड़े हुए हैं। ऐसी ही एक मान्यता शुक्रवार के दिन से जुड़ी हुई है कि इस दिन दही खाने से धन की प्राप्ति होती है। मालूम हो कि हिंदू धर्म में विश्वास रखने वाले लोगों के लिए दही खाना हमेशा से ही शुभ माना जाता रहा है। ऐसा कहा जाता है कि घर से बाहर निकलने से पहले दही जरूर खा लेना चाहिए। इससे आप रास्ते में किसी भी अनहोनी से बचकर रहते हैं और काम में सफलता मिलती है। यह मान्यता लोगों के बीच बहुत ही प्रसिद्ध है और बहुत सारे लोग इसका पालन भी करते हैं। लेकिन शुक्रवार के दिन दही खाने को अधिक लाभकारी बताया है। इस बारे में बहुत से लोगों को जानकारी नहीं है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शुक्रवार के दिन दही खाने के क्या लाभ हैं और यह मान्यता किस आधार पर बनी है।

दरअसल, शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है और लक्ष्मी जी को धन की देवी कहा जाता है। इसलिए यह बात सामान्य तौर पर भी कही जाती है कि शुक्रवार के दिन लक्ष्मी मां की पूजा करनी चाहिए। इससे धन की प्राप्ति होती है। ऐसा कहा जाता है कि लक्ष्मी जी को सफेद रंग बहुत ही पसंद है। इसलिए शुक्रवार को लक्ष्मी मां की पूजा करते समय उन्हें दूध या दूध से बनी हुई चीजों का भोग लगाना चाहिए। आप जानते हैं कि दही सफेद होता है और दूध से बनाया जाता है। इस आधार पर यह मान्यता बनी हुई है कि शुक्रवार को दही खाने से लक्ष्मी माता प्रसन्न होती हैं और घर में धन आता है।

दही के सन्दर्भ में यह भी कहा जाता है कि कोई शुभ काम करते समय या फिर किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले भी इसका सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से उस काम में सफलता मिलती है और आर्थिक हानि का सामना नहीं करना पड़ता है। इसीलिए कई लोग किसी नए काम की शुरुआत से पहले लक्ष्मी जी की पूजा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *