संबंध नहीं बनाने दिया तो पूर्व गर्लफ्रेंड का सिर काटकर दफना दिया

यूक्रेन के दक्षिणी इलाके में एक सनकी शख्स ने अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या कर दी। ऐसा इस वजह से हुआ, क्योंकि महिला ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने से इन्कार कर दिया था। आरोपी ने पहले तो पूर्व गर्लफ्रेंड का सिर काटा। फिस उसे एक बैग के भीतर बंदकर के जलाया और बाद में उसे घर में कहीं दफना दिया। मृतका के परिजन को बाद में घर से उसकी सिर कटी लाश मिली, जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एन्ना एर्गीव (29) यहां के ओडेस्सा में सपरिवार रहती थीं। वह बच्चों के खिलौनों से जुड़ा कारोबार संभालती थीं। पिता वैलेरिय एर्गीव ने इस बारे में बताया, “बेटी की सिर कटी लाश फर्श पर पड़ी थी। वह खून से सनी थी। पूरे कमरे खून के निशान थे। यहां तक टेलीविजन पर भी खून के छींटे थे। बाद में हमने पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की, लेकिन सिर नहीं मिला।”

पुलिस ने इस संबंध में एक स्थानीय बावर्ची को गिरफ्तार किया है। यह शख्स पहले एन्ना का क्लासमेट और बॉयफ्रेंड था। आरोपी को जब पुलिस पकड़ने पहुंची थी, तब उसने पुलिसकर्मियों पर भी चाकू से हमले का प्रयास किया था। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पूछताछ में उसने कबूला कि उसकी पूर्व गर्लफ्रेंड ने उसके साथ संबंध बनाने से मना कर दिया था, जिस पर वह आग-बबूला हो गया था।

आरोपी के अनुसार, दोनों के बीच चैटिंग हुई थी, जिसके बाद वह महिला कारोबारी के पास पहुंचा था। पूर्व गर्लफ्रेंड ने संबंध बनाने से मना किया तो वह उसने पिस्तौल से उसके सिर पर में पहले गोली मारी। फिर उसका सिर धड़ से अलग किया। एक बैग में रखकर उसे कुछ गहनों के साथ भूना और बाद में जला दिया। पुलिस ने बताया कि लाश के पास में अलार्म बटन भी था। ऐसा लगा रहा था कि मरने से पहले महिला ने मदद के लिए उसे दबाने की कोशिश की होगी। आरोपी फिलहाल जेल में बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *