सपा नेता बोले- सबसे ज्यदा बूचड़खाने भाजपा नेताओं के, ज्यादातर मुसलमान मांस नहीं खाते गाय पालते हैं

देश में मॉब लिचिंग खासकर गाय को लेकर मुसलमानों को निशाना बनाए जाने पर सियासत तेज हो गई है। आगामी चुनाव को लेकर गाैमांस और गौहत्या पर बयानबाजी शुरू है। विपक्षी पार्टियां भाजपा पर हमलावर हो गई है। उत्तर प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी नेता राम गोविंद चौधरी ने भी इस बाबत भाजपा और संघ पर करारा हमला बोला है। उन्होंने गौहत्या के लिए भाजपा को दोषी ठहराया है। कहा कि देश में चल रहे कत्लखानों में से ज्यादातर को भाजपा के लोग चला रहे हैं। कत्लखाने चलाने वाले लोग सबसे ज्यादा भाजपा के हैं। उन्होंने यह बात रविवार की शाम बलिया जिले के बैरिया में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने दावा किया कि ज्यादतर मुस्लिम मांस नहीं खाते हैं, वे गाय पालते हैं।
राम गोविंद चौधरी ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ पर हिटलर की विचारधारा को मानने का आरोप लगाते हुए कहा कि हिटलर की पूरी थयोरी को संघ और भाजपा के लोग मानते हैं। उन्होंने भाजपा और संघ पर झूठ, अफवाह और नफरत फैलाने का अारोप लगाते हुए कहा कि ये लोगों को सपने दिखा भ्रम में रखना चाहते हैं।
इससे पहले चौधरी ने भाजपा के उपर भगवान राम को वोटबैंक बनाने का आराेप लगाया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा के पाप की वजह से देश बाढ़ व अन्य तरह की प्राकृतिक आपदाओं से जुझ रहा है। राम भगवान हैं। वे हमारे आस्था के प्रतिक हैं। लेकिन भाजपा उन्हें भी अपने राजनीतिक फायदे के लिए बेच रही है। भगवान इन लोगों को दंड देंगे। साथ ही चौधरी ने यह भी कहा था कि भाजपा वाले ही अयोध्या में राममंदिर के निर्माण में बाधक बने हुए हैं। सपा नेता ने यह भी आरोप लगाए थे कि भाजपा सरकार मुसलमानों को आतंकित कर उन्हें अपने पक्ष में करना चाहती है। पहले हज सब्सिडी समाप्त कर दी। मदरसों को दिए जा रहे अनुदान को भी समाप्त किया जा सकता है। भाजपा एक-एक कर मुसलमानों की समस्त सुविधाएं छीनने का प्रयास कर रही है। उन्हें दबाया जा रहा है।