सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया, उत्तर प्रदेश में कैसे होगा विकास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार नए एक्सप्रेस-वे और औद्योगिक गलियारे बनाकर रोजगार के नए दरवाजे खोलने जा रही है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि प्रदेश में मूलभूत ढांचे के विकास के लिये जल्द ही अनेक परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। प्रदेश सरकार नए एक्सप्रेस वे और औद्योगिक गलियारे बना कर रोजगार के नए द्वार खोलने जा रही है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश में सड़कों से जुड़ी परियोजनाएं आ रही हैं। पूर्वांचल के विकास के लिए एक्सप्रेस वे बनाया जाएगा, जो गाजीपुर और बलिया तक पहुंचेगा। इसमें अयोध्या, वाराणसी और गोरखपुर के लिए तीन लिंक होगे। इसके अलावा गोरखपुर-खजनी मार्ग को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र तक फोर लेन से जोड़ा जाएगा। बाद में इसे बढ़ा कर आजमगढ़ तक फोर लेन से जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चार लेन वाली सड़कें बनाने से औद्योगिकीकरण की संभावनाएं उत्पन्न होंगी। चार लेन के दोंनो तरफ वृहद् औद्योगिकीकरण होगा, जिससे नौजवानों को रोजगार मिलेगा। इसी तरह बुंदेलखंड में आगरा से झांसी, झांसी से चित्रकूट तथा चित्रकूट से इलाहाबाद तक छहमार्गी एक्सप्रेस-वे बनेगा। वहां भी सड़क के दोनों तरफ औद्योगिक गलियारा बनाया जाएगा। इस एक्सप्रेस वे को भी पूर्वांचल से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश के सभी मण्डल मुख्यालय एवं प्रमुख शहर हवाई सेवा से जोड़े जाएंगे। एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने बताया कि 12 अक्तूबर तक 1200 खनन पट्टों की ई-नीलामी शुरू हो होगी। मुख्यमंत्री योगी अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में पांच दिन तक रहेंगे और विजयदशमी के बाद लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *