सूर्य पहुंचा धनु राशि, जानें किस राशि को मिलेगा करियर में लाभ तो किसके परिवार में हो सकता है कलह

मेष- सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के बाद मेष वालों के लिए शुभ समय रहेगा। सूर्य के प्रभाव से पिता का सम्मान बढ़ेगा जो आपके लिए लाभकारी होगा। भाग्य आपके साथ है। हर काम में सफलता मिलने के आसार हैं।

वृषभ- इस राशि वालों के लिए समय ना तो बहुत अच्छा है और ना ही बहुत खराब है। जितनी मेहनत करेंगे उस हिसाब से फल मिलने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। किसी भी विवाद में पड़ने से बचें।

मिथुन- सूर्य का गोचर इस राशि वालों के लिए शुभ समय नहीं लेकर आया है। कार्यक्षेत्र और परिवार दोनों में विवादों का सामना करना पड़ सकता है। बिना वजह किसी से उलझने से बचें।

कर्क- इस राशि के लोगों के लिए मिलाजुला समय है। किस्मत थोड़ा परेशान कर सकती है। नौकरी और बिजनेस में काम की तारीफ हो सकती है।

कन्या- इस राशि के लोगों के वैवाहिक जीवन में परेशानी आ सकती है। पार्टनर के साथ छोटे-मोटो झगड़े बड़े विवादों में बदल सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय में अच्छे अवसर बन सकते हैं।

तुला- इस राशि के लोगों के लिए सूर्य का राशि बदलना बहुत ही शुभ होगा। पारिवारिक और कार्यक्षेत्र में सम्मान और सफलता प्राप्त होगी, लेकिन मेहनत करने में आलस्य बिल्कुल मत करें।

वृश्चिक- इस राशि के लोगों को आर्थिक लाभ हो सकते हैं। ध्यान रखें कि किसी प्रॉपर्टी या शेयर में निवेश करते हुए सावधान रहें। पारिवारिक जीवन में तनाव आ सकता है। किसी विवाद को बेकार में ना बढ़ाएं।

धनु- इस राशि का सूर्य में आना नौकरी और बिजनेस के लिए लाभदायक है। प्रमोशन होने की संभावनाएं हैं। सफलता का अंहकार बिल्कुल भी नहीं होने दें। पत्नी-पति के बीच मनमुटाव हो सकता है।

मकर- इस राशि में सूर्य के गोचर के कारण शत्रु पक्ष कमजोर होगा जिससे लाभ हो सकता है। किसी यात्रा पर जाना हो सकता है। आर्थिक मामलों में ध्यान दें। अधिक खर्च से बचें।

कुंभ- इस राशि के लोगों के लिए लाभकारी समय है। आर्थिक मजबूती मिल सकती है। उच्च अधिकारियों से संबंध अच्छे बनेंगे। परिवार में कोई शुभ काम हो सकता है।

मीन- पारिवारिक कलह परेशानी खड़ी कर सकती है जिससे मन में अशांति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान जरुर रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *