स्पोर्ट्स वर्ल्ड के सेक्स स्कैंडल: किसी ने दोस्त की मां से बनाए संबंध तो किसी ने छीन ली गर्लफ्रेंड

दोस्त के दगाबाजी की खबरें तो आपने बहुत सुनी होंगी। खेल जगत भी एेसी घटनाओं से अछूता नहीं है। टीम इंडिया के खिलाड़ी दिनेश कार्तिक को दोस्त मुरली कार्तिक ने धोखा देकर उनकी पत्नी से संबंध बना लिए थे। इसके बाद दिनेश की पत्नी ने उन्हें तलाक देकर मुरली विजय से शादी की थी। दूसरे खेलों में भी दोस्त की मां या गर्लफ्रेंड से रिश्ते बनाने के कई मामले सामने आए हैं।

 

जॉन हर्केस: इनके मामले का खुलासा कई वर्षों बाद हुआ। दरअसल 1998 के वर्ल्ड कप से ठीक पहले मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी जॉन हर्केस को टीम से बिना कारण के बाहर कर दिया गया। उस वक्त इस पर काफी बवाल मचा था, लेकिन कभी खुलासा नहीं हुआ। लेकिन साल 2010 में एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में उस वक्त कोच रहे स्टीव सैम्पसन ने यह कहकर सनसनी मचा दी कि हर्केस ने करीबी दोस्त एरिक विनाल्डा को धोखा दिया था। उनकी पत्नी एमी के साथ हर्केस के संबंध थे। हर्केस ने भी इस बात को सही बताया था।

 

पावेल ब्यूर: हॉकी के मशहूर खिलाड़ी रहे पावेल का खूबसूरत टेनिस ट्रा अन्ना कुर्निकोवा से अफेयर था। यह रिश्ता तीन साल (1999-2001) तक चला। यह रिश्ता काफी नाटकीय तरीके से खत्म हुआ था। 2001 में अन्ना ने पावेल के खास दोस्त सर्जेई फेडेरो से सगाई का एेलान कर दिया और दोनों ने फिर शादी कर ली।

 

जॉन टेरी: इंग्लैंड के इस फुटबॉलर ने अपने दोस्त वायने ब्रिज का घर तबाह कर दिया था। 2010 में जब पत्नी टोनी गर्भवती थीं तो जॉन टेरी दोस्त वायने की मंगेतर वनेसा पेरॉसेंल से रिलेशनशिप में आ गए। दोनों का रिश्ता चार महीनों तक चला। लेकिन जैसे ही इसका सच सामने आया, वायने ने अपनी मंगेतर और दोस्त से रिश्ते खत्म कर लिए। वायने ने 2014 में फ्रैंकी ब्रिज से शादी की। वहीं वनेसा फ्रांस की मशहूर मॉडल हैं।

 

टोनी पार्कर: यह बास्केटबॉल खिलाड़ी भी अपने दोस्त को धोखा दे चुका है। इनकी और ब्रेंट बैरी की दोस्ती की खूब चर्चा हुआ करती थी। लेकिन उस वक्त तूफान आ गया, जब ब्रेंट को टोनी और पत्नी एरिन के बीच रिश्ते का पता चला। इससे दोनों की 23 साल पुरानी शादी भी टूट गई। इस मामले के बाद टोनी की शादी भी खत्म हो गई और एवा ने उन्हें तलाक दे दिया।

 

डेलोंटे: यह मामला अलग तरह का है। बास्केटबॉल जगत में हर कोई उस वक्त दंग रह गया था, जब एनबीए के मशहूर सितारे जेम्स लेब्रॉयन के दोस्त डेलोंटे वेस्ट और उनकी मां ग्लोरिया के बीच अफेयर की चर्चा सामने आई। लेकिन जेम्स ने इसे खारिज कर दिया। बाद में साल 2014 में डेलोंटे और ग्लोरिया ने खुद शारीरिक संबंधों की पुष्टि करते हुए हर किसी को चौंका दिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *