हताश कांग्रेस ने डाली सदन की कार्यवाही में बाधा: नड्डा

लोकसभा, विधानसभा चुनाव की हार से हताश होकर कांग्रेस और उनकी सहयोगी दलों ने 2018 बजट सत्र के दौरान संसद को सुचारू रूप से नहीं चलने दिया। देश के ज्वलंत मुद्दे पर बहस नहीं करके कांग्रेस संसद की कायर्वाही में बांधा मे डालने का कार्य कर ही है। उक्त बातें केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है। वाराणसी में गुरुवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी व जिलाध्यक्ष बी विश्वकर्मा के सहयोग से नड्डा के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर सुबह 11 बजे से सांयकाल 4 बजे अनशन किया। नड्डा ने मीडिया को बताया कि लोकसभा की एक दिन की सदन की कार्यवाही के संचालन में 1.57 करोड़ रुपए खर्च होते हैं और राज्यसभा की एक घंटे की कार्यवाही पर 1.1 करोड़ रुपए खर्च होते है। उन्नाव मे हुए भाजपा विधायक द्वारा हत्या के साजिश पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह मामला सीबीआइ के पास है। इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपवास रख विरोध जताया

मुजफ्फरनगर। संसद की कार्यवाही को बाधित करने वाले विपक्ष के खिलाफ भाजपाइयोें ने उपवास रख कर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र बचाओ उपवास के तहत शिव चौक के समीप एकत्रित होकर सामूहिक रूप से लोकतंत्र बचाओ उपवास में हिस्सा लेते हुए विपक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

बस्ती में भाजपा के उपवास में नहीं जुटें कार्यकर्ता
बस्ती। जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं की बेरुखी से भाजपा का गुरुवार को आयोजित लोकतंत्र बचाओ उपवास फीका साबित हुआ। स्थानीय सांसद हरीश द्विवेदी की अगुआई में जिलाधिकारी दफ्तर पर 10 बजे से 4 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम के लिए जिला अधिकारी दफ्तर के सामने टेंट लगाने के साथ ही पीने के पानी का भी इंतजाम किया गया था।
कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सांसद हरीश द्विवेदी पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन कसौधन और कुछ प्रमुख पार्टी नेता समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे। कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के खत्म होने तक इससे दूरी बनाए रखी। आखिर में तय समय से 1 घंटे बाद 11 बजे कार्यक्रम की तब शुरुआत की गई। इसमें हिस्सा लेने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या सौ के आसपास पहुंच गई। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाने की जगह सांसद के व्यक्तिगत गुणगान में जुटे रहे जिससे पार्टी के जरिए आयोजित यह कार्यक्रम आम जनमानस में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम साबित हुआ।

सदन ठप होने से कई विधेयक नहीं हुए पास : पांडेय
चंदौली। स्थानीय सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय यहां गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ पार्टी के उपवास में शामिल हुए। इस मौके उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों के जरिए सदन की कार्यवाही पूरे सत्र ठप रही। इसकी वजह से जनता के हित में तैयार किए गए कई विधेयक नहीं पास हो पा रहे हैं। विकास के लिए तैयार की गई योजनाओं पर भी चर्चा नहीं हो पा रही है। कार्यवाही रूक जाने से काफी धन नुकसान हो जाता है। इसकी जानकारी होने के बावजूद भी कांग्रेस और विपक्षी दलों के जरिए यह निंदनीय कार्य किया जा रहा है।

उपवास पर बैठे भाजपा नेताओं ने कांग्रेस का किया विरोध
बरेली। केंद्रीय राज्यमंत्री संतोष कुमार गंगवार की अगुआई में गुरुवार को यहां गांधी प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने उपवास किया। उपवास पर बैठे कार्यकर्ता हाथों में कांग्रेस विरोधी और लोकतंत्र बचाओ जैसे नारों की तख्तियां पकड़े बैठे थे। केंद्रीय राज्यमंत्री के अलावा आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विधायक अरूण कुमार, छत्रपाल गंगवार, बहोरन लाल मौर्य, डीसी वर्मा, केसर सिंह गंगवार भाजपा के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, शहर अध्यक्ष उमेश कठेरिया और हिंदू जागरण मंच के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गुलशन आनंद सहित सैकड़ों की तादाद में भाजपा और संघ का कार्यकर्ता उपवास पर बैठे थे।

इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री संतोष कुमार गंगवार ने आरोप लगाया कि विपक्ष और विशेष रूप से कांग्रेस के नेता देश की विकास यात्रा में बाधा पहुंचाने की कोशिश कर रहे है। संसद में भी कामकाज नहीं चलने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की जागरूक जनता सब देख रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहें जितनी बाधांए खड़ी करे देश में विकास की यात्रा लगातार आगे बढ़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *