हिमाचल प्रदेश CM शपथ समारोह: जयराम ठाकुर ने ली मुख्‍यमंत्री पद की शपथ, जानिए कौन बना मंत्री

हिमाचल प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार (27 दिसंबर) को शिमला में शपथ ली। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने ठाकुर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह भी इस समारोह में भाग ले रहे हैं। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री इस शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद हैं। जयराम ठाकुर के साथ महेन्‍द्र सिंह, सुरेश भारद्वाज, अनिल शर्मा, सरवीन चौधरी, राम लाल मार्कंड, विपिन सिंह परमार, वीरेंद्र कंवर, विक्रम सिंह, गोविंद सिंह और राजीव सहजल ने भी मंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने से पहले ठाकुर ने बुधवार को एएनआई से कहा, ”लोगों ने हममें विश्‍वास दिखाया है, हम उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। बहुत खुशी होती अगर पिताजी आज साथ होते, एक साल पहले वो हमें छोड़कर चले गए। माताजी अस्‍वस्‍थ हैं, पर उनका आशीर्वाद है और ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।” भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को हराकर सत्ता हासिल की है। भाजपा ने 68 सदस्यीय विधानसभा में दो-तिहाई बहुमत के करीब 44 सीटें हासिल की है। कांग्रेस ने 21 सीटों पर जीत हासिल की है।

यहां पढ़ें Himachal Pradesh CM, Jairam Thakur Swearing-in (हिमाचल प्रदेश CM शपथ समारोह):

– राजीव सैजल राज्‍यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। पेशे से डॉक्‍टर हैं, दलित कोटे से मंत्री बने हैं। कसौली सीट से लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं, कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

– गोविंद सिंह ठाकुर भी संस्‍कृत में शपथ ले रहे हैं। कुल्‍लू की मनाली सीट से लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं। इनके पिता हिमाचल सरकार में मंत्री रहे हैं। 6 करोड़ की संपत्ति के मालिक गोविंद के खिलाफ 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

– बिक्रम सिंह को राज्‍यपाल मंत्री पद की शपथ दिला रहे हैं। कांगड़ा की जसवां-प्रागपुर सीट से तीसरी बार विधायक चुने गए बिक्रम 2000 में हिमाचल भाजयुमो के अध्‍यक्ष बने थे। उनके खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज है।

– उना जिले के कुटलैहड़ से विधायक वीरेंद्र कंवर मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। वे संघ और एबीवीपी से जुड़े रहे हैं। कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं। विपिन परमार को भी मंत्री बनाया गया है। वे तीसरी बार विधायक बने हैं। आरएसएस और एबीवीपी के सक्रिय सदस्‍य रहे हैं।

– रामलाल मार्कंडा मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। इनके खिलाफ कोई आपराधिक केस नहीं है। स्‍पीति से तीसरी बार विधायक बने हैं। पीएचडी की डिग्री रखने वाले रामलाल आदिवासी कोटे से मंत्री बनाए गए हैं।

– सरवीण चौधरी अब कैबिनेट मंत्री की शपथ ले रही हैं। कांगड़ा की शाहपुर सीट से विधायक चौधरी पर एक भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं हैं। वे 2008 से 2012 तक राज्‍य सरकार में मंत्री रही हैं।

– अनिल शर्मा शपथ ग्रहण के लिए मंच पर हैं। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए हैं। टेलिकॉम घोटाले में दोषी पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के बेटे हैं। शर्मा सलमान खान की बहन अर्पिता के ससुर

– सुरेश भारद्वाज संस्‍कृत में मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। शिमला सिटी से चौथी बार विधायक बने हैं। एबीवीपी से राजनैतिक कॅरियर की शुरुआत की। हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्‍यक्ष भी रह चुके हैं।

– किशन कपूर मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। वे पांचवीं बार विधायक बने हैं। वे दो बार हिमाचल प्रदेश के मंत्री रह चुके हैं। वरिष्‍ठ बीजेपी नेता शांता कुमार के करीबी माने जाते हैं।

– सुरेश भारद्वाज संस्‍कृत में मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। शिमला सिटी से चौथी बार विधायक बने हैं। एबीवीपी से राजनैतिक कॅरियर की शुरुआत की। हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्‍यक्ष भी रह चुके हैं।

– किशन कपूर मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। वे पांचवीं बार विधायक बने हैं। वे दो बार हिमाचल प्रदेश के मंत्री रह चुके हैं। वरिष्‍ठ बीजेपी नेता शांता कुमार के करीबी माने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *