हैप्पी बर्थडे अर्जुन रामपाल: मिलिट्री फैमिली से रखते हैं ताल्लुक, बहन भी दिखा चुकी हैं बॉलीवुड में जलवा

इंडस्ट्री के डेशिंग पर्सनालिटी वाले एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में आई फिल्म ‘मोक्ष’ से की। हालांकि उनकी दूसरी फिल्म ‘प्यार, इश्क और मोहब्बत’ के बाद ‘मोक्ष’ को रिलीज किया गया था। अर्जुन की दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अर्जुन रामपाल का जन्म 26 नवंबर 1972 में मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुआ। अर्जुन की मम्मी एक स्कूल टीचर थीं। वहीं भी उसी स्कूल में पढ़ते थे। अर्जुन ने अपनी ग्रेजुएश दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से इकॉनमिक्स में की थी। अर्जुन रामपाल की फैमिली का बैकग्राउंड मिलिट्री वाला रहा है। अर्जुन के नाना जी ने गुरु दयाल सिंह ने इंडियन आर्मी पोस्ट इंडिपेंडेंस के लिए पहली अर्टिलरी गन बनाई थी।

इस दौरान उन्हें रोहित बाल ने एक पार्टी में देखा। उस वक्त वह दिल्ली में थे। बस इसी के बाद से अर्जुन की जिंदगी ने एक नया मोड़ लिया और वह मुंबई आ पहुंचे। साल 2002 में उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी से ‘फेस ऑफ द इयर’ का अवॉर्ड मिला। इसी के साथ ही अर्जुन ने लगातार कई फिल्मों में काम किया। अर्जुन ने आंखें (2002), दिल है तुम्हारा (2002), यकीन (2005) और एक अजनबी (2005) में काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *