हैप्पी बर्थडे आयुष्मान खुराना: बॉलीवुड में आने से पहले भी थे जाना-पहचाना नाम, इंडस्ट्री ने दिलाई खास पहचान

14 सितंबर 1984 को आयुष्मान खुराना का जन्म चंढीगढ़ में पूनम और पी खुराना के घर हुआ था। पी खुराना पेशे से एस्ट्रोलॉजर, लेखक और राजनेता हैं। खुराना ने वहीं के सेंट जॉन हाई स्कूल और डीएवी कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की। एक्टर के पास पंजाब यूनिवर्सिटी की पत्रकारिता की मास्टर्स डिग्री है। पांच सालों तक उन्होंने थिएटर्स में एक्टिंग की। टीवी पर 17 साल की उम्र में खुराना को चैनल वी के शो पॉपस्टार्स में नोटिस किया गया। इस शो में हिस्सा लेने वाले वो युवा प्रतियोगी थी। इसके बाद साल 2004 में जब उनकी उम्र 20 साल थी तब उन्होंने रोडिज के दूसरे सीजन में हिस्सा लिया और जीता। एक्टर इस साल अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं।
आयुष्मान की पहली नौकरी बिग एफएम में एक रेडियो जॉकी के तौर पर थी। जहां उन्होंने बिग चाय, मान ना मान, मैं तेरा आयुष्मान जैसे शो को होस्ट किया। इसके लिए उन्हें साल 2007 में यंग अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। रेडियो जॉकी के बाद एक्टर वीडियो जॉकी बने और एमटीवी के शोज को होस्ट किया।
2012 में यामी गौतम के साथ आयुष्मान खुराना ने शूजित सरकार की हिट फिल्म विकी डोनर से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक्टर की आखिरी फिल्म शुभ मंगल सावधान है।
अपनी डेब्यू फिल्म के आयुष्मान को फिल्मफेयर का मेल डेब्यू और बेस्ट मेल सिंगर का अवॉर्ड मिला था। विकी डोनर में उन्होंने पानी दा रंग को अपनी आवाज दी थी जो काफी हिट हुआ था।