10 दिनों के लिए विपश्यना पर जा रहे मनीष सिसोदिया, लोग बोले- केजरीवाल को भी साथ ले लो

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया मानसिक शांति के लिए विपश्यना योग करने के लिए राजस्थान जा रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।मनीष सिसौदिया ने अपने प्रोग्राम के बारे में ट्वीट करते हुए कहा-अगले दस दिनों तक राजस्थान में विपश्यना शिविर से जुड़ रहा है। मोबाइल, सोशल मीडिया दस दिनों तक के जरिए संवाद पूरे दस दिन बंद रहेंगे।सभी के कल्याण के लिए मेरी प्रार्थनाएं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के इस ट्वीट को अरविंद केजरीवाल ने रिट्वीट करते हुए शुभकामनाएं दी। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स निशाना साधने लगे। उन्होंने अरविंद केजरीवाल और आशुतोष को भी साथ ले जाने के लिए कहा।

बिहारी ट्रंप नामक ट्विटर हैंडल यूजर ने कहा-आपको सद्बुद्धि मिले, इसकी कामना रहेगी। डेलहाइट ट्विटर हैंडल यूजर ने ट्वीट किया-ताजगी के साथ दिल्ली लौटिए। करण सिंह ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि-दस-दस दिन के लिए कोई शिक्षामंत्री इस प्रकार से राज्य को अकेला छोड़ेगा तो सोचनीय बात है। बीमार होते तो बात समझ में आती पर केवल ध्यान के लिए ऐसा करना लोकतंत्र के लिए घातक है।

क्या है विपश्यनाः विपश्यना आत्मनिरीक्षण के जरिए आत्मशुद्धि की साधना है।यह पुरानी साधना विधि है। जो जैसा है, उसे ठीक वैसा ही देखना-समझना विपश्यना है। विपश्यना से जुड़ी रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पुरातन साधना पद्धति विलुप्त हो चुकी थी। मगर ढाई हजार वर्ष पूर्व भगवान गौतम बुद्ध ने इस पद्धति को फिर से जीवित कर आम जन के लिए सुलभ किया। विशेषज्ञों के मुताबिक इस साधना का उद्देश्य केवल शारीरिक रोगों को नहीं बल्कि मानव मात्र के सभी दुखों को दूर करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *