13 साल की श्रीदेवी पर्दे पर बनी थीं रजनीकांत की सौतेली मां

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रहीं। 54 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया। श्रीदेवी की मौत की खबर आते ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। श्रीदेवी एक ऐसी एक्ट्रेस थीं जिन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक किरदार निभाए। कभी वह बच्चों की तरह मासूम नजर आईं तो कभी बच्चों को प्रोटेक्ट करने के लिए गुंडों से लड़ भी गईं। श्रीदेवी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत महज चार साल की उम्र में एक चाइल्ड एक्टर के रूप में की थी। चाइल्ड एक्टर के रूप में उनकी पहली फिल्म कंधान करुनई थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया। उन्हें खूबसूरत चेहरे की वजह से कई फिल्मों में भगवान के किरदार के रूप में भी काम मिला।

श्रीदेवी को एक लीड एक्टर के रूप में मलयालम फिल्म चहटकारी में पहला ब्रेक मिला। लेकिन उनके करियर में उन्हें सबसे बड़ा चैलेंज एक तमिल फिल्म में काम के दौरान मिला। उन्हें तमिल फिल्म मोंदुरु मुदिचु में एक्टर रजनीकांत के साथ काम करने का मौका मिला। तब श्रीदेवी महज 13 साल की थीं और वह फिल्म में रजनीकांत की सौतेली मां के किरदार में थीं। उस समय रजनीकांत 26 साल के थे। फिल्म में उनकी सौतेली मां के किरदार को निभाना श्रीदेवी के लिए एक बड़ा चैलेंज था।

इस फिल्म में कमल हासन एक गेस्ट रोल में थे। वहीं फिल्म में श्रीदेवी और रजनीकांत के बीच के सभी सीन इसके सबसे हाइलाइट प्वाइंट थे। निर्देशक फिल्म में श्रीदेवी की एक्टिंग को देख उनसे काफी इंप्रेस हुए थे। उन्होंने अपनी अगली फिल्म के लिए भी साइन कर लिया। इस फिल्म में निर्देशक ने कमल हासन को लीड रोल में लिया। फिल्म में श्रीदेवी और कमल हासन की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में श्रीदेवी एक यंग गर्ल के किरदार में थी। श्रीदेवी ने बॉलीवुड में सदमा, चांदनी, हिम्मतवाला, मिस्टर इंडिया, लाडला, लम्हे, मॉम, इंग्लिश विंग्लिश जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *