असम में 16 साल की लड़की से उसके ही दोस्तों ने किया गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार जबकि एक फरार


असम पुलिस ने 16 साल की लड़की से गैंगरेप करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घटना राज्य के ग्‍वालपाड़ा जिले की है। घटना में शामिल एक और आरोपी अभी फरार है।

हिन्दुस्तान टाइम्स के अनुसार, पीड़िता के साथ कथितितौर पर गुरुवार को बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों में पीड़िता का एक करीबी दोस्त भी शामिल है तो उसे बहलाकर ग्वालपाड़ा अपने साथ ले गया था। ग्वालपाड़ा के एसपी अमितवा सिन्हा ने बताया कि लड़की का दोस्त उसके साथ कामरूप जिले के बोको में रहता था। वही उसे ग्वालपाड़ा लेकर आया था। बोको में एक साथ काम करने के दौरान दोनों की दोस्ती हो गई थी। आरोपी दोस्त ने लड़की को तब बताया था कि वह ग्वालपाड़ा का रहने वाला है जबकि वह बरपेटा जिले का रहने वाला था।

एसपी सिन्हा ने बताया कि आरोपी ने पूरे सुनयोजित ढंग से पीड़िता को ग्वालपाड़ा लाया था। यहां आने पर अब्दुल लतीफ नाम के शख्स ने दोनों को रिसीव किया। वह दोनों को सैदुल इस्लाम के घर ले गया जो कि एक गांव में है। यहां बाद में लड़की के दौस्त के साथ चार और लोग जुड़ गए जिनमें से एक और की पहचान मुस्तफा अली के रूप में हुई।

रिपोर्ट के अनुसार, शाम को सभी ने मिलकर शराब पी और फिर लड़की को पास के जंगल में ले गए। यहां सभी ने बारी बारी से उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता जो जंगल में पड़े जब गांववालों ने देखा तो मामले में पुलिस को सूचित किया। इसके बाद घटना के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *