20 साल की इस एक्ट्रेस के पास हैं 90 लाख डॉलर, फिर भी दान दे रहे लोग, जानिए क्‍यों

मशहूर टीवी एक्ट्रेस काइली जेनर का नाम दुनिया की सबसे कम उम्र की अमीर महिलाओं की लिस्ट में शामिल है। इस एक्ट्रेस के पास अभी 90 लाख डॉलर की संपत्ति है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कई लोग अभी भी काइली जेनर को पैसे दान कर रहे हैं। लोगों ने इसके लिए सोशल मीडिया पर ‘GoFundMe campaign’ चला रखा है। इस कैंपेन के जरिए लोग काइली के सम्मान में उन्हें पैसे दान देने की अपील कर रहे हैं। इस कैंपेन में लिखा गया है कि ‘हम उस दुनिया में नहीं रहना चाहती जहां काइली के पास 1 अरब डॉलर की संपत्ति ना हो। हमें निश्चित रुप से 100 मिलियन डॉलर का इंतजाम कर काइली को देना चाहिए ताकि वो अरबपति बन सकें। कृप्या इसे दुनिया में फैलाइए यह बहुत जरूरी है।’ इस कैंपने के बाद कुछ लोगों ने 5 डॉलर तो एक शख्स ने 100 डॉलर तक दान किया है। इस कैंपेन के जरिए काइली को दान देकर लोग उन्हें दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला अरबपति बनाना चाहते हैं।

काइली जेनर ने दो साल पहले ‘काइली कॉस्टेमटिक्स’ के नाम से अपनी कंपनी की शुरुआत की थी। जानकारी के मुताबिक इस कंपनी ने अब तक 3,900 करोड़ रुपये की कॉस्मेटिक बेची है। काइली की कंपनी के 100 प्रतिशत शेयर उन्हीं के पास है। काइली की कंपनी की कीमत का अंदाजा लगभग 5000 करोड़ रुपए लगाया गया है। जबकि उनकी कुल संपत्ति लगभग 5,600 करोड़ रुपए की है। इतनी सी उम्र में अपनी संपत्ति में हुए इजाफे के मामले में काइली जेनर ने फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को भी पीछे छोड़ दिया है। जुकरबर्ग ने यह आंकड़ा 23 साल की उम्र में छुआ था।

काइली जेनर मशहूर मॉडल किम कार्दशियन की छोटी बहन हैं। काइली को मशहूर पत्रिका फोर्ब्स ने भी अमीरों की सूची में जगह दिया है। यह पहली बार है जब टेलीविजन पर्सनैलिटी, मॉडल और उद्यमी काइली जेनर को फोर्ब्स की सूची में शामिल किया गया है। कुछ दिनों पहले फोर्ब्स से बातचीत करते हुए काइली ने कहा था कि वो हमेशा सौंदर्य प्रसाधनों के प्रति आकर्षित थीं। उन्होंने कहा था कि जब वी छठी कक्षा में थीं तब ही से वो मेकअप करती थीं और इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *